Image 1
Image 2
Image 3
Image 4

सांवरिया सेठ मंदिर ट्रस्ट का बड़ा निर्णय, मुख्य यजमानों के लिए अब अनिवार्य होगा भारतीय परिधान

 

 

 नई कार्यकारिणी की पहली बैठक में बनी कार्ययोजना, नर्मदेश्वर महादेव मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा और सत्संग भवन के लोकार्पण की तैयारी तेज

 

            भीलवाड़ा (पंकज पोरवाल) श्री सांवरिया सेठ मंदिर ट्रस्ट की नवगठित कार्यकारिणी की साधारण सभा की प्रथम महत्वपूर्ण बैठक रामधाम के पीछे माहेश्वरी भवन में आयोजित की गई। इस बैठक में मंदिर की गरिमा और परंपराओं को सुदृढ़ करने के साथ-साथ आगामी वर्ष के धार्मिक कैलेंडर और विकास कार्यों पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए गोविंद प्रसाद सोडानी ने मंदिर की मर्यादा को लेकर एक बड़ा प्रस्ताव रखा। उन्होंने बताया कि अब मंदिर में होने वाले प्रत्येक हवन अनुष्ठान के दौरान मुख्य यजमान और उनके सहयोगियों के लिए श्भारतीय वस्त्रश् पहनना अनिवार्य होगा। इसमें पुरुष वर्ग के लिए धोती और महिला (मातृ शक्ति) के लिए भारतीय गरिमा के अनुरूप परिधान शामिल हैं। मंदिर के दैनिक और विशेष आयोजनों को सुचारू रूप से चलाने के लिए पांच विशिष्ट समितियों का गठन कर उनके प्रमुखों की घोषणा की गई। पूर्णिमा अमावस्या अनुष्ठान का भंवरलाल दरगड़ को प्रमुख बनाया गया। भण्डार देखरेख की गिरिराज काबरा को जिम्मेदारी सौंपी गई। पूजा एवं पूजन सामग्री संग्रहण के लिए मनीष बहेड़िया को प्रमुख नियुक्त किया गया। मंदिर निर्माण देखरेख की सुनील नवाल को कमान दी गई। वित्त एवं दान पेटी व्यवस्था चन्द्रप्रकाश आगाल को प्रमुख बनाया गया। बैठक में तय किया गया कि आगामी पुरुषोत्तम मास के दौरान नवीन कार्यक्रमों का समावेश किया जाएगा। इसमें भक्तों के आकर्षण के लिए छप्पन भोग, भव्य अन्नकूट महोत्सव और नौका विहार जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। साथ ही, आने वाले समय में नर्मदेश्वर महादेव मंदिर का प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम और मल्टीपर्पस सत्संग भवन का लोकार्पण भी भव्य स्तर पर किया जाएगा। इस अवसर पर संरक्षक डीपी अग्रवाल, उपाध्यक्ष कमल कंदोई, महासचिव कैलाश डाड, कोषाध्यक्ष चन्द्रप्रकाश आगाल, सहित विशिष्ट सदस्य सत्यप्रकाश गग्गड़, गिरिराज काबरा, हेमन्त शर्मा, सोहनलाल दरगड़, मीनाक्षी अजमेरा और श्रवण सेन सहित कई गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे। बैठक में नवीन सदस्यों को ट्रस्ट से जोड़ने और जनसहभागिता बढ़ाने पर भी चर्चा की गई।                               
 
Uploaded Image