Image 1
Image 2
Image 3
Image 4

अखिल भारतीय महिला अग्रवाल सम्मेलन भीलवाड़ा इकाई का ’गेट-टुगेदर’, आगामी प्रोजेक्ट्स पर हुई चर्चा


मानव सेवा को ही जीवन का लक्ष्य मानते हुए जरूरतमंदों एवं श्रमिकों को की चप्पल दान

 भीलवाड़ा (पंकज पोरवाल)। अखिल भारतीय महिला अग्रवाल सम्मेलन (पश्चिमी राजस्थान) की भीलवाड़ा इकाई द्वारा शनिवार को ’निजी कैफे’ में एक भव्य गेट-टुगेदर और बैठक का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जरूरतमंदों एवं श्रमिकों को चप्पल दान किया। प्रदेश मीडिया प्रभारी डॉ. नीतू जालान ने बताया कि समारोह के दौरान प्रदेश अध्यक्ष रूपा परसरामपुरिया और संयोजिका गुणमाला अग्रवाल के नेतृत्व में मानव सेवा को ही जीवन का लक्ष्य मानते हुए इस चिलचिलाती धूप और भीषण गर्मी में नंगे पैर चलने वाले गरीब बच्चों और मजदूरों को चप्पल भेंट करना उन्हें ना केवल शारीरिक कष्ट और बीमारियों से बचाता है, बल्कि उन्हें गरिमा और सुरक्षा भी प्रदान करता है। साथ ही आगामी प्रोजेक्ट्स पर विस्तार से चर्चा की गई कि आने वाले समय में संगठन द्वारा स्वास्थ्य, शिक्षा और महिला सशक्तिकरण से जुड़ी विभिन्न सामाजिक गतिविधियाँ आयोजित की जाएगी। बैठक के साथ-साथ महिलाओं के लिए एक विशेष ’गेट-टुगेदर’ का आयोजन भी हुआ, जिसमें हंसी-मजाक, रोचक गेम्स और सरप्राइज़ गिफ्ट्स ने समां बांध दिया। स्वादिष्ट भोजन और सांस्कृतिक मनोरंजन ने सभी सदस्यों के उत्साह को दोगुना कर दिया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में जिला अध्यक्ष सरिता बेरिया, जिला महामंत्री पायल अग्रवाल, आशा दुदावत, बीना अग्रवाल, मंजू नागौरी, वर्षा मित्तल, संगीता मानसिंहका, उषा अग्रवाल, संध्या अग्रवाल और आशा अग्रवाल सहित कई सदस्यों का विशेष सहयोग रहा।
Uploaded Image