Image 1
Image 2
Image 3
Image 4

महेश नवमी पर्व को हर्षोल्लास से मनाने हेतु श्रीनगर माहेश्वरी सभा की बैठक आयोजित


समाजजनों ने विभिन्न कार्यक्रमों की रूपरेखा पर की चर्चा, युवाओं व महिलाओं की सहभागिता बढ़ाने पर दिया जोर

भीलवाड़ा (पंकज पोरवाल)।
आगामी महेश नवमी पर्व को भव्य एवं हर्षाेल्लास के साथ मनाने को लेकर श्रीनगर माहेश्वरी सभा की बैठक महेश छात्रावास मे नगर अध्यक्ष केदार गगरानी ने नेतृत्व में आयोजित की गई। बैठक में समाज के वरिष्ठजनों, युवाओं एवं महिला मंडल की सक्रिय भागीदारी रही। बैठक का शुभारम्भ नगर संरक्षक केदार जागेटिया, नगर अध्यक्ष केदार गगरानी, संयोजक अतुल राठी, सह-संयोजक सुरेश बिरला, केजी राठी तथा अर्चित मून्दडा के साथ ही राजेन्द्र कचोलिया, राधेश्याम सोमानी मरुधरा, नगर महिला मंडल अध्यक्ष वीणा मोदी, सचिव विनिता तोषणीवाल ने भगवान महेश के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। मीडिया प्रभारी पंकज पोरवाल ने बताया की बैठक में महेश नवमी पर्व के अवसर पर आयोजित होने वाले धार्मिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों की विस्तृत रूपरेखा पर चर्चा की गई। समाजजनों ने भगवान महेश की पूजा-अर्चना, शोभायात्रा, किक्रेट, कबड्डी, महिला किक्रेट, तथा सामूहिक प्रसादी आयोजन को सफल बनाने हेतु अपने सुझाव प्रस्तुत किए। सभा पदाधिकारियों ने कहा कि महेश नवमी केवल धार्मिक आस्था का पर्व नहीं, बल्कि समाज की एकता, संस्कार एवं सामाजिक समरसता का प्रतीक भी है। इस अवसर पर अधिकाधिक समाज बंधुओं की सहभागिता सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया। बैठक में युवाओं को आयोजन की जिम्मेदारियां सौंपने तथा महिला मंडल द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम व विभिन्न  रचनात्मक प्रतियोगिता प्रस्तुत करने का निर्णय लिया गया। साथ ही कार्यक्रम को सुव्यवस्थित एवं आकर्षक बनाने हेतु विभिन्न समितियों का गठन भी किया गया। अंत में सभी समाजजनों से महेश नवमी पर्व में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया गया। अंत में बैठक का समापन समाज हित एवं सफल आयोजन की मंगलकामनाओं के साथ हुआ। बैठक में सत्येन्द्र बिरला, सुरेश कचोलिया, रामकिशन सोनी, महेन्द्र काकाणी, अभिजीत सारडा, प्रहलाद नुवाल, गोपाल नराणीवाल, विनय माहेश्वरी, राजेन्द्र तोषनीवाल सहित विभिन्न क्षेत्रीय सभा, महिला मंडल, युवा संगठन के अध्यक्ष मंत्री के साथ ही समाज के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।            

 
Regards
Pankaj Porwal
9414111390,9587462200
Uploaded Image