Image 1
Image 2
Image 3
Image 4

धर्मशाला के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, आधुनिक सुविधाओं से होगा कायाकल्प: संदीप पोरवाल

 

श्री सिंगोली चारभुजा माहेश्वरी धर्मशाला की नव निर्वाचित कार्यकारिणी ने संभाला कार्यभार

 

 

बैंक खाता स्थानांतरण समेत कई प्रस्ताव पारित, सदस्यता शुल्क 2100 रुपए, 11 अक्टूबर को होगी आमसभा

 

भीलवाड़ा। (पंकज पोरवाल) श्री सिंगोली चारभुजा माहेश्वरी धर्मशाला की व्यवस्थाओं और विकास को नई दिशा देने के उद्देश्य से नव निर्वाचित समिति ने कार्यभार संभालते ही फैसलों का सिलसिला शुरू कर दिया। कार्यभार ग्रहण के बाद नवनिर्वाचित अध्यक्ष संदीप पोरवाल की अध्यक्षता में हुई पहली बैठक के दौरान बैंक खाते के संचालन, कार्यालय मंत्री के मनोनयन और सदस्यता शुल्क बढ़ाने सहित कई प्रस्ताव पारित किए गए। साथ ही समिति की आमसभा 11 अक्टूबर 2026 को आयोजित करने का भी निर्णय लिया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान महेश की पूजा-अर्चना से हुई। इसके बाद भगवान चारभुजानाथ के दर्शन कर धर्मशाला के विकास, समाज की एकजुटता और बेहतर व्यवस्थाओं के लिए मंगलकामना की गई। समिति के मंत्री ओमप्रकाश लढ़ा ने नव निर्वाचित पदाधिकारियों का तिलक एवं माल्यार्पण कर स्वागत किया। बैठक में राजस्थान ग्रामीण बैंक के खाते के स्थानांतरण संबंधी प्रस्ताव पारित किया गया। खाते के लेनदेन के लिए अध्यक्ष संदीप पोरवाल, कोषाध्यक्ष राजेंद्र कुमार मूंदड़ा एवं मंत्री ओमप्रकाश लढ़ा में से किसी भी दो पदाधिकारियों को अधिकृत करने का निर्णय लिया गया। इससे समिति के वित्तीय संचालन को व्यवस्थित करने पर जोर दिया गया। बैठक में कार्यालय मंत्री पद के लिए रामकृष्ण पोरवाल, बड़लियास एवं राधेश्याम तुरक्या, मालका खेड़ा का मनोनयन किया गया। वहीं समिति की सदस्यता शुल्क बढ़ाकर 2100 रुपए करने का प्रस्ताव भी पारित किया गया। समिति की आगामी आमसभा की बैठक 11 अक्टूबर 2026 को आयोजित करने का प्रस्ताव पारित किया गया। आमसभा में समिति से जुड़े विभिन्न विषयों, धर्मशाला की व्यवस्थाओं और आगामी विकास कार्यों पर चर्चा की जाएगी। बैठक में धर्मशाला के आगामी विकास कार्यों, रखरखाव और व्यवस्थाओं को लेकर भी विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। अध्यक्ष संदीप पोरवाल ने कहा कि धर्मशाला का विकास समिति की प्राथमिकता रहेगा। इसे आधुनिक सुविधाओं से युक्त करने के साथ भव्य स्वरूप देने की दिशा में सामूहिक प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों से आपसी समन्वय और सहयोग के साथ कार्य करने का आह्वान किया। बैठक में उपाध्यक्ष बालकिशन कालिया, भैरूलाल सोमानी, कोषाध्यक्ष राजेंद्र कुमार मूंदड़ा, संगठन मंत्री कृष्ण गोपाल डागा, संयुक्त मंत्री दिनेश नामधराणी, महावीर प्रसाद तुरक्या, पूर्व कोषाध्यक्ष सतीश सोमानी, प्रभुलाल सोमानी, दुर्गालाल गट्यानी, राजेंद्र लढ़ा, श्रीराम सोमानी, रामकृष्ण पोरवाल, राधेश्याम तुरक्या सहित समाज के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। अंत में नव निर्वाचित समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने धर्मशाला के विकास, समाज की एकजुटता और बेहतर व्यवस्थाओं के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।                              


 

Uploaded Image