भीलवाडा निगम चुनाव में जमाया सियासी सिक्का, रमेश खोईवाल और उनकी पत्नी प्रेम देवी खटीक ने की अपने-अपने वार्ड से जीत हासिल
भीलवाड़ा (पंकज पोरवाल)। नगर निगम चुनाव के नतीजों में इस बार कई दिलचस्प तस्वीरें सामने आईं, लेकिन एक ही परिवार से पति-पत्नी का अलग-अलग वार्डों से चुनाव जीतना खास चर्चा में रहा। रमेश खोईवाल और उनकी पत्नी प्रेमदेवी खोईवाल ने भाजपा प्रत्याशी के रूप में अपने-अपने वार्ड में जीत दर्ज कर परिवार की राजनीतिक ताकत का नया अध्याय जोड़ दिया। दोनों की जीत के साथ ही समर्थकों में उत्साह छा गया और बधाइयों का दौर शुरू हो गया। वार्ड संख्या 52 से चुनाव मैदान में उतरे रमेश खोईवाल ने 1157 मत हासिल कर जीत दर्ज की। वहीं वार्ड संख्या 48 से उनकी पत्नी प्रेमदेवी खोईवाल ने 1174 मत प्राप्त कर विजय हासिल की। दोनों ने अलग-अलग वार्डों में चुनाव लड़कर अपनी राजनीतिक पकड़ साबित की। खास बात यह रही कि दोनों की जीत एक साथ सामने आने के बाद परिवार और समर्थकों में खुशी का माहौल बन गया। राजनीतिक गलियारों में भी पति-पत्नी की इस दोहरी जीत को लेकर चर्चा रही। एक ही परिवार के दो सदस्यों का अलग-अलग वार्डों से जीतकर नगर निगम में पहुंचना स्थानीय राजनीति में दिलचस्प संयोग के रूप में देखा जा रहा है। नतीजों के बाद समर्थकों ने दोनों विजेताओं को बधाई दी। परिवार के लिए यह चुनाव परिणाम केवल दो सीटों की जीत नहीं, बल्कि एक साथ मिली दोगुनी राजनीतिक सफलता के रूप में सामने आया।




Social Plugin