Image 1
Image 2
Image 3
Image 4

तख्तपुरा स्कूल में लायंस क्लब प्रताप की अनूठी पहल,डिजिटल शिक्षा संग हरियाली को मिला संबल

 

 

एलईडी टीवी भेंट कर विद्यार्थियों को दिए आधुनिक शिक्षण संसाधन, 150 पौधे लगाकर हरित भविष्य का लिया संकल्प

 

गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और पर्यावरण संरक्षण समाज की साझा जिम्मेदारी: लायन राहुल माहेश्वरी

 

 भीलवाड़ा (पंकज पोरवाल) शिक्षा और पर्यावरण संरक्षण को साथ लेकर चलने की मिसाल पेश करते हुए लायंस क्लब भीलवाड़ा प्रताप ने हमीरगढ़ के निकट राजकीय प्राथमिक विद्यालय, तख्तपुरा में सेवा गतिविधि का आयोजन किया। क्लब ने विद्यालय को एलईडी टीवी भेंट कर डिजिटल शिक्षा को नई गति दी, वहीं परिसर में 150 पौधों का सघन पौधारोपण कर विद्यार्थियों के लिए हराभरा और प्रेरणादायी वातावरण विकसित करने का संकल्प लिया। क्लब अध्यक्ष लायन राहुल माहेश्वरी ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के आधुनिक संसाधन उपलब्ध कराना और पर्यावरण को सुरक्षित रखना समाज की साझा जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि आज का यह प्रयास शिक्षा और प्रकृति को एक सूत्र में जोड़ने की दिशा में सार्थक पहल है तथा लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल भी क्लब की प्राथमिकता रहेगी। कार्यक्रम में विद्यालय को एलईडी टीवी लायन सुभाष चुघ के सौजन्य से भेंट किया गया, जबकि सेवा गतिविधि के प्रायोजक लायन लकी अग्रवाल रहे। इस अवसर पर क्लब सचिव लायन सीए प्रशांत गर्ग, कोषाध्यक्ष लायन पुरुषोत्तम परियानी, क्लब के सदस्य, विद्यालय परिवार, शिक्षक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। क्लब ने भविष्य में भी शिक्षा, स्वास्थ्य और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में जनसेवा कार्य निरंतर जारी रखने का संकल्प दोहराया।


Uploaded Image