Image 1
Image 2
Image 3
Image 4

माहेश्वरी महिला नेतृत्व को मिली नई उड़ान, स्वर्णिम गुरुकुल ने दिया सशक्त कार्यकर्ता-सशक्त संगठन का संदेश


रामेश्वरम में सजा गुरुकुल, प्रोटोकॉल, समय प्रबंधन और व्यक्तित्व विकास के सत्रों ने कार्यकर्ताओं को दी नई दिशा

   भीलवाड़ा (पंकज पोरवाल)। संगठन को मजबूत बनाने और महिला नेतृत्व को नई दिशा देने के उद्देश्य से प्रादेशिक माहेश्वरी महिला संगठन के तत्वावधान में जिला माहेश्वरी महिला संगठन एवं नगर माहेश्वरी महिला संस्थान, भीलवाड़ा द्वारा आयोजित ‘स्वर्णिम कार्यकर्ता गुरुकुल’ रामेश्वरम में प्रेरणा, अनुशासन और प्रशिक्षण का अनूठा संगम देखने को मिला।  प्रदेश अध्यक्ष सीमा कोगटा, जिला अध्यक्ष भारती बाहेती एवं नगर अध्यक्ष वीणा मोदी ने बताया कि दक्षिण राजस्थान के विभिन्न जिलों सहित भीलवाड़ा की 13 तहसीलों एवं 13 नगर क्षेत्रों से पहुंची लगभग 250 महिलाओं की सक्रिय सहभागिता वाले इस प्रशिक्षण शिविर ने संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को नेतृत्व, व्यक्तित्व विकास तथा प्रभावी कार्यशैली के नए आयाम प्रदान किए। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रमुख अतिथि ममता मोदानी, कुंतल तोषनीवाल एवं शिखा भदादा ने दीप प्रज्वलन तथा महेश वंदना के साथ किया। इस अवसर पर दक्षिण राजस्थान प्रदेश के उदयपुर, चित्तौड़गढ़, राजसमंद, प्रतापगढ़ सहित भीलवाड़ा जिले की 13 तहसीलों और नगर के 13 क्षेत्रों से पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई। गुरुकुल में आयोजित विशेष प्रशिक्षण सत्रों ने कार्यकर्ताओं को व्यवहारिक ज्ञान और संगठनात्मक दक्षता का प्रशिक्षण दिया। ममता मोदानी ने प्रोटोकॉल एवं संगठन के मूल नियम विषय पर अनुशासन, संस्कार, मर्यादा और जिम्मेदारी को संगठन की पहचान बताया। कुंतल तोषनीवाल ने समय प्रबंधन एवं सकारात्मक सोच पर प्रभावी समय उपयोग, प्राथमिकताओं के निर्धारण और सकारात्मक दृष्टिकोण के सूत्र साझा किए। शिखा भदादा ने रिपोर्टिंग एवं पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषय पर प्रभावी अभिव्यक्ति, आत्मविश्वास और व्यक्तित्व विकास के व्यावहारिक गुर सिखाए। इन तीनों सत्रों ने कार्यकर्ताओं की सोच, नेतृत्व क्षमता और कार्यशैली को नई ऊर्जा प्रदान की। प्रदेश अध्यक्ष सीमा कोगटा ने स्वागत उद्बोधन में गुरुकुल के उद्देश्य एवं प्रशिक्षण की उपयोगिता पर प्रकाश डाला। जिलाध्यक्ष भारती बाहेती ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए विभिन्न सत्रों और गतिविधियों की जानकारी दी। वक्ताओं का परिचय प्रदेश सचिव मंजू गांधी, जिला सचिव निशा काकानी तथा नगर सचिव विनीता तोषनीवाल ने कराया। कार्यक्रम में प्रश्नोत्तरी, पदाधिकारियों एवं संयोजिकाओं का परिचय, पारितोषिक वितरण तथा सम्मान समारोह ने सहभागिता को और अधिक जीवंत बनाया। स्वर्णिम कार्यकर्ता कौशल समिति की प्रादेशिक संयोजिका रीमा माहेश्वरी, जिला संयोजिका इंदिरा हेड़ा एवं नगर समिति सदस्य रेनू कोगटा ने आयोजन के सफल समन्वय में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। नगर अध्यक्ष वीणा मोदी ने आभार व्यक्त करते हुए प्रदेश, जिला एवं नगर की समस्त टीम तथा सहयोगी कार्यकर्ताओं का धन्यवाद ज्ञापित किया। आयोजन की सफलता में प्रकल्प प्रमुख सोनल माहेश्वरी, डॉ. चेतना जागेटिया एवं डॉ. अन्नू मोदी का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम प्रभारी राधा न्याती, संचालन सुनीता जगेटिया एवं पल्लवी लढा ने किया। व्यवस्थाओं में प्रीति लोहिया, डॉ. सुमन सोनी, लीना कोठारी, सुमन सोमाणी, राखी राठी, प्रेमसुधा, रेखा बांगड़, सुनीता लाहोटी, डॉ. निशा सोनी, मधु देवपुरा, विनीता नवाल सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने सक्रिय सहयोग दिया। इस अवसर पर मनोरमा कालिया, पुष्पा राठी, लीला राठी, मधु काबरा, छवि भदादा, मीनू झंवर एवं प्रदेश के सभी कोषाध्यक्ष भी उपस्थित रहे। प्रशिक्षण, प्रेरणा और सहभागिता से सजे इस ने आयोजन “सशक्त कार्यकर्ता, सशक्त संगठन, स्वर्णिम भविष्य” का संदेश देते हुए संगठनात्मक एकता, सकारात्मक सोच और नई ऊर्जा का यादगार मंच बना।
 
Uploaded Image Uploaded Image