Image 1
Image 2
Image 3
Image 4

भाविप वंदे मातरम् फुटबॉल प्रतियोगिता का भव्य समापन, विजेताओं का हुआ सम्मान

 

वीर शिवाजी शाखा के तीन दिवसीय खेल महोत्सव में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

 

शिक्षा के साथ खेल भी बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए समान रूप से आवश्यक हैं: दौलत अग्रवाल

 

 भीलवाड़ा (पंकज पोरवाल) भारत विकास परिषद, वीर शिवाजी शाखा द्वारा विधायक खेल योजना के तहत आयोजित तीन दिवसीय वंदे मातरम् फुटबॉल प्रतियोगिता एवं खेल महोत्सव का रविवार रात पुरस्कार वितरण के साथ समापन हुआ। प्रतियोगिता में फुटबॉल के रोमांचक मुकाबलों के साथ दौड़, साइकिल रेस, हुला हूप तथा महिलाओं की रस्साकशी प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने पूरे उत्साह और खेल भावना के साथ भाग लिया। समापन समारोह में भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा, पूर्व सांसद सुभाष बहेड़िया, भाविप के पदाधिकारी सहित अतिथियों ने विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी एवं पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया। शाखा अध्यक्ष कमलेश बोड़ाना ने कहा कि खेल युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास और राष्ट्रभक्ति की भावना विकसित करते हैं। कार्यक्रम संयोजक एवं शाखा सह सचिव हरीश अग्रवाल खेलकूद प्रभारी महेश बिड़ला ने आयोजन को सफल बनाने में मुख्य कोच अजीत जैन सहित सहयोगी महेश सर, दिनेश सर, मनीषा एवं हरजीत के योगदान की सराहना की। मुख्य प्रायोजक शिवाय स्कूल के डायरेक्टर दौलत अग्रवाल ने कहा कि शिक्षा के साथ खेल भी बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए समान रूप से आवश्यक हैं। खेलों से अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास और टीम भावना का विकास होता है। उन्होंने भविष्य में भी ऐसे सामाजिक एवं खेल आयोजनों में सहयोग जारी रखने का भरोसा दिलाया। फुटबॉल में 5-10 वर्ष वर्ग में मानसिंहका ब्लास्टर तथा 11-15 वर्ष वर्ग में अग्रवाल योद्धा टीम विजेता रही। अन्य प्रतियोगिताओं में महिला दौड़, साइकिल रेस, हुला हूप और रस्साकशी के विजेताओं को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों, सहयोगियों और प्रायोजकों का आभार व्यक्त किया गया।                       

 


Uploaded Image Uploaded Image