Image 1
Image 2
Image 3
Image 4

आध्यात्मिक स्वास्थ्य से ही संतुलित और तनावमुक्त जीवन संभव है: डॉ. टी.एन. मंजूनाथ




आरोग्य भारती की विचार गोष्ठी में मानसिक, शारीरिक और आध्यात्मिक स्वास्थ्य के समन्वय पर दिया गया जोर

 भीलवाड़ा (पंकज पोरवाल)।
आरोग्य भारती चित्तौड़ प्रांत, भीलवाड़ा महानगर के तत्वावधान में सोमवार को महात्मा गांधी अस्पताल परिसर स्थित नर्सिंग इंस्टीट्यूट में ष्आध्यात्मिक स्वास्थ्यष् विषय पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता आरोग्य भारती के राष्ट्रीय सचिव डॉ. टी.एन. मंजूनाथ ने कहा कि केवल शारीरिक रूप से स्वस्थ होना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि मानसिक एवं आध्यात्मिक स्वास्थ्य भी स्वस्थ एवं सफल जीवन का महत्वपूर्ण आधार है। उन्होंने कहा कि आधुनिक जीवनशैली में बढ़ते तनाव, अवसाद और मानसिक असंतुलन से बचने के लिए आध्यात्मिक मूल्यों को अपनाना आवश्यक है। जब व्यक्ति अपने जीवन में नैतिकता, सकारात्मक सोच, आत्मचिंतन और आध्यात्मिकता को स्थान देता है, तो वह न केवल तनावमुक्त रहता है बल्कि परिवार, समाज और राष्ट्र के लिए भी उपयोगी नागरिक बनता है। कार्यक्रम में आरोग्य भारती चित्तौड़ प्रांत के अध्यक्ष राधेश्याम चौचानी तथा प्रांत सचिव कैलाश सोमानी ने भी अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने संगठन द्वारा समाज में स्वास्थ्य जागरूकता, भारतीय जीवनशैली के प्रचार-प्रसार तथा समग्र स्वास्थ्य के क्षेत्र में किए जा रहे विभिन्न सेवा एवं जन जागरूकता कार्यक्रमों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आरोग्य भारती भारतीय चिकित्सा पद्धति, योग, प्राकृतिक जीवन शैली और आध्यात्मिक मूल्यों के माध्यम से स्वस्थ समाज के निर्माण की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है। गोष्ठी में चिकित्सकों, नर्सिंग विद्यार्थियों, स्वास्थ्य कर्मियों तथा आरोग्य भारती के पदाधिकारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित प्रतिभागियों ने आध्यात्मिक स्वास्थ्य से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के उपायों पर विचार-विमर्श किया। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थितजनों ने शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक रूप से स्वस्थ, संतुलित और सकारात्मक जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया। आयोजकों ने विवास व्यक्त किया कि ऐसे कार्यक्रम समाज में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ आध्यात्मिक मूल्यों के प्रसार में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।








Uploaded Image Uploaded Image