Image 1
Image 2
Image 3
Image 4

bhl news and photo

 

भैरूजी की भक्ति में रंगेगा भीलवाड़ा, 23 को सजेगी भक्ति की महफिल, गूंजेंगे जयकारे

 

यश विहार में सजेगी एक शाम श्री टॉडगढ़ काला-गोरा भैरूजी के नामभजन संध्या, 51 दीपकों की महाआरती के बाद गूंजेंगे भजनों के स्वर

 

भजन गायक सोनू सिसोदिया और प्रेम शंकर जाट देंगे भजनों की प्रस्तुति, भक्ति के साथ देगें धार्मिक मर्यादा का भी संदेश

 भीलवाड़ा धूप-दीप की सुगंध, 51 दीपकों की जगमगाती लौ और भैरूजी के जयकारों के बीच शहर में भक्ति की अनूठी छटा देखने को मिलेगी। भक्ति, आस्था और श्रद्धा के रंग में शहर 23 सितंबर को सराबोर होगा। आयोजक समिति के पवन बोहरा देवेंद्र डूंगरवाल ने बताया कि नवकार मित्र मंडल, भीलवाड़ा की ओर से कोटा रोड स्थित यश विहार, अहिंसा सर्किल पर एक शाम श्री टॉडगढ़ काला-गोरा भैरूजी के नामविशाल भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। शाम ढलते ही भैरूजी के जयकारों और भजनों के स्वरों से आयोजन स्थल भक्तिमय होगा। महाआरती के बाद भैरूजी के भजनों की ऐसी सुरमयी प्रस्तुति होगी, जिसमें धर्मप्रेमी श्रद्धालु देर रात तक भक्तिरस में डूबे रहेंगे। कार्यक्रम में राजस्थान के प्रसिद्ध भजन गायक सोनू सिसोदिया (पाली) और प्रेम शंकर जाट (भीलवाड़ा) अपनी प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को भक्ति रस में डुबोएंगे। श्री काल भैरव के मुख्य उपासक विद्याप्रकाश जी पडियार (गुरुदेव), श्री नाकोड़ा उपासक कपिल जी पडियार एवं श्री देवनारायण उपासक रतनलाल जी सेन के सानिध्य में आयोजन होगा। भजन संध्या से पूर्व 51 दीपकों से महाआरती की जाएगी। इसके बाद शाम 7.15 बजे से प्रभु इच्छा तक भजन संध्या चलेगी। आयोजक समिति के पवन सिंघवी सुष्मित देरासरिया ने बताया कि आयोजन की तैयारियों में प्रकाश पितलिया, दिनेश गांधी, सुरेंद्र सांखला, संजय रांका, नरेंद्र चौधरी, विभोर गोधा, हितेश काबरा, भैरूलाल बोहरा, रमेश कोठारी, मदन भंडारी, भूपेंद्र मोगरा, कान्तीलाल लुंकड़, संजय मांडोत, विमल पितलिया, अंकित गिलुडिया, राहुल पानगडिया, शांतिलाल कोठारी, धर्मेश गांधी, संदीप पटवारी, शंकर सिंह राठौड़, पिंटू माली, अमित चोधरी, वैभव जैन, राकेश लोढा, आयुष खटोड़, मुकेश कुमार सुवालका, देवन्द्र सुखवाल गौरव चतुर्वेदी एवं कविश नाहर सहित नवकार मित्र मंडल के सदस्य कार्यकर्ता जुटे हुए हैं। कार्यक्रम में भैरूजी के भजनों के साथ धार्मिक एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी आकर्षण का केंद्र रहेंगी। आयोजन स्थल पर श्रद्धालुओं के बैठने सहित अन्य व्यवस्थाएं की जा रही हैं। आयोजकों के अनुसार बड़ी संख्या में धर्मप्रेमियों के कार्यक्रम में पहुंचने की संभावना है।

आस्था के धाम टॉडगढ़ से जुड़ी है श्रद्धालुओं की गहरी आस्था

आयोजकों ने बताया कि अजमेर जिले के टॉडगढ़ क्षेत्र में स्थित काल भैरव धाम श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र है। यहां देशभर से लोग अपनी समस्याओं, परेशानियों और मनोकामनाओं को लेकर पहुंचते हैं। उपासकों द्वारा श्रद्धालुओं से रूबरू होकर उनकी पीड़ा और समस्याएं सुनी जाती हैं। आयोजकों के अनुसार श्रद्धालु भैरूजी की आस्था और आशीर्वाद से अपनी समस्याओं के समाधान की कामना लेकर यहां पहुंचते हैं।

भक्ति के साथ धार्मिक मर्यादा का भी संदेश

 आयोजकों ने भजन संध्या में आने वाले धर्मप्रेमियों से धार्मिक मर्यादा और अनुशासन बनाए रखने की अपील की है। उन्होंने कहा कि श्रद्धालु कार्यक्रम में शामिल होने से पहले पान, बीड़ी, गुटखा और शराब जैसे नशीले पदार्थों से दूरी रखें, ताकि भजन संध्या का वातावरण पूरी तरह भक्तिमय और गरिमामय बना रहे। सपरिवार पहुंचकर भक्ति संध्या का आनंद लेने का भी आह्वान किया गया है।

परिवार निभा रहे सहयोग की भूमिका

आयोजन के आयोजनकर्ताओं में चुन्नीलाल, पवन कुमार, आकाश, बादल बोहरा परिवार बेमाली, भीलवाड़ा, डुंगरसिंह, देवेंद्र कुमार, अरूण कुमार, पर्व कुमार डूंगरवाल परिवार कालियास, शंकरलाल, प्रशांत कुमार, देरासरिया परिवार कोशीथल, विनय कुमार, विभोर कुमार गोधा भीलवाड़ा, हितेश कुमार, शैलेन्द्र काबरा, भैरूलाल तेजसिंह बोहरा सहित कई धर्मप्रेमी सहयोग कर रहे हैं।         


 
Regards
Pankaj Porwal
9414111390,9587462200
Uploaded Image