जागरूकता कार्यक्रम में उपचाररत भाइयों व स्टाफ ने शपथ के साथ आध्यात्मिक चेतना और सकारात्मक जीवनशैली अपनाने का किया आह्वान
भीलवाड़ा। (पंकज पोरवाल)। भारत सरकार के नशा मुक्त भारत अभियान के तहत आरम्भ सेवा संस्थान एवं अध्यात्म विज्ञान सत्संग केंद्र, जोधपुर के संयुक्त तत्वावधान में विशेष नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में संस्थान में उपचाररत सभी भाइयों एवं स्टाफ सदस्यों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई। सभी ने स्वयं नशे से दूर रहने के साथ समाज को नशामुक्त बनाने में अपनी भूमिका निभाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में अध्यात्म विज्ञान सत्संग केंद्र, जोधपुर के प्रतिनिधियों ने गुरुदेव रामलाल सियाग के सिद्धयोग दर्शन एवं उसके आध्यात्मिक पक्ष की जानकारी दी। वक्ताओं ने सकारात्मक सोच, आत्मसंयम और आध्यात्मिक चेतना को जीवन का आधार बताते हुए नशे जैसी बुराइयों से दूर रहने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में रामलाल मालव, चेतना राठी, कर्ण शर्मा, आयुष, रविकांत सुथार एवं राजू जांगिड़ सहित आरम्भ सेवा संस्थान के अध्यक्ष विशाल खंडेलवाल, दिनेश शर्मा, सुमित शर्मा, राकेश नायक, करण सिंह, अब्दुल पठान एवं अन्य स्टाफ सदस्य मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान उपचाररत भाइयों ने नशे को जीवन से दूर रखने तथा स्वस्थ, सकारात्मक और नशामुक्त भविष्य की ओर आगे बढ़ने का संकल्प लिया। आयोजन का उद्देश्य नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ आध्यात्मिक चेतना, आत्मविश्वास और सकारात्मक जीवनशैली को प्रोत्साहित करना रहा।




Social Plugin