Image 1
Image 2
Image 3
Image 4

मधुमेह से लेकर फिजियोथेरेपी तक, भाविप स्वामी विवेकानंद शाखा की निःशुल्क सेवाएं बनीं जनसहारा

 

 

भारत विकास भवन बना जनसेवा का केंद्र, रोजाना मिल रहा निःशुल्क स्वास्थ्य लाभ, गुरु पूर्णिमा पर होंगे नए कार्यक्रम शुरू

 

भीलवाड़ा (पंकज पोरवाल) भारत विकास परिषद स्वामी विवेकानंद शाखा द्वारा शास्त्री नगर स्थित भारत विकास भवन में विभिन्न निःशुल्क सेवा प्रकल्पों का समर्पित भाव से संचालन किया जा रहा है। इन प्रकल्पों के माध्यम से आमजन को बिना किसी शुल्क के स्वास्थ्य परामर्श एवं उपचार संबंधी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। रविवार को आयोजित शिविर में आयुर्वेद पद्धति से निर्मित मधुमेह निवारक दवा का निःशुल्क वितरण किया गया। इसके साथ ही जोड़ों एवं घुटनों के दर्द से पीड़ित मरीजों को विशेष औषधीय मलहम भी उपलब्ध कराया गया। शिविर में सेवा दे रहे कार्यकर्ताओं ने बताया कि एक्यूप्रेशर पद्धति के माध्यम से बिना दवा और सर्जरी के जोड़ों के दर्द में राहत दिलाने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं फिजियोथेरेपी सेवाओं का भी बड़ी संख्या में लोग लाभ उठा रहे हैं। स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से योग गुरु कलकीराम के मार्गदर्शन में प्रतिदिन प्रातः 5.45 से 7.15 बजे तक नियमित योग एवं प्राणायाम कक्षाओं का संचालन किया जा रहा है। साथ ही प्रदीप हिम्मतरामका द्वारा संतुलित आहार, नियमित दिनचर्या और सात्विक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। परिषद के अध्यक्ष गिरीश अग्रवाल, सचिव के.जी. सोनी एवं कोषाध्यक्ष आदित्य मानसिंहका ने बताया कि शीघ्र ही भारत विकास भवन के जीर्णोद्धार का कार्य प्रारंभ किया जाएगा। साथ ही गुरु पूर्णिमा के अवसर पर गुरु वंदन, छात्र अभिनंदन कार्यक्रम का भव्य आयोजन भी किया जाएगा। इन सेवा प्रकल्पों के सफल संचालन में प्रदीप जैन, बलवंत लढा, मनोज माहेश्वरी, गोविंद प्रसाद सोडाणी सहित परिषद के अनेक सदस्य सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।


Uploaded Image