Image 1
Image 2
Image 3
Image 4

भीलवाड़ा बनेगा नॉर्थ जोन बैडमिंटन का केंद्र, 2 से 6 सितंबर तक होगी इंटरस्टेट चैंपियनशिप 2026


पहली बार खेल नगरी को मिली राष्ट्रीय स्तर की मेजबानी, फोर आर्म्स अकादमी में 7 राज्यों के दिग्गज खिलाड़ी दिखाएंगे दम


  भीलवाड़ा (पंकज पोरवाल)। खेल नगरी भीलवाड़ा को पहली बार प्रतिष्ठित नॉर्थ ज़ोन इंटरस्टेट बैडमिंटन चैंपियनशिप 2026 की मेजबानी का अवसर मिला है। यह बहुप्रतीक्षित प्रतियोगिता राजस्थान बैडमिंटन संघ के तत्वावधान में 2 से 6 सितंबर 2026 तक फोर आर्म्स अकादमी, भीलवाड़ा में आयोजित होगी, जिसमें उत्तर भारत के विभिन्न राज्यों के शीर्ष बैडमिंटन खिलाड़ी भाग लेंगे। यह आयोजन राजस्थान बैडमिंटन कैलेंडर के प्रमुख टूर्नामेंटों में शामिल है। प्रतियोगिता के दौरान पुरुष एवं महिला वर्ग के रोमांचक मुकाबले खेले जाएंगे। पांच दिनों तक चलने वाले इस आयोजन में खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा साबित करने का अवसर मिलेगा, वहीं भीलवाड़ा के खेल प्रेमियों को उच्च स्तरीय बैडमिंटन मुकाबले देखने का मौका मिलेगा। इस प्रतियोगिता के लिये आयोजन कमेठी का गठन किया गया है जिसमें मुकेश खण्डेलवाल को आयोजन समिति का अध्यक्ष बनाया। वही प्रतियोगिता का वरिष्ठ उपाध्यक्ष निशान्त मेवाड़ा को बनाया गया है वहीं उपाध्यक्ष राजेश भदादा, रोशन डाड व सुशील वर्मा को बनाया गया है। प्रतियोगिता के आयोजन सचिव जिला बैडमिंटन संघ के सचिव अभिषेक शर्मा होंगे। प्रतियोगिता के स्वागत समिति के अध्यक्ष विजयसिंह शक्तावत होंगे। आयोजन समिति में संयुक्त सचिव रितेश क्षोत्रिय, अभिषेक शर्मा, भूपेन्द्र सिंह पंवार, साहिल सालगिया, अभिषेक शर्मा (भोलू) व आयोजन समिति के सदस्य के रूप में प्रभुलाल जाट, अर्जुन ब्रह्मभट्ट, दारा सिंह राजपूत, विनित शर्मा, संदीप आनंद, अनिकेत चौधरी, हरिश साल्वी, हीरालाल, आशीष व्यास, लाजपत आचार्य, आशु जैन व डॉ. कार्तिक शर्मा होंगे। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता की विस्तृत जानकारी देते हुए भीलवाड़ा बैडमिंटन एसोसिएशन के सचिव एवं आयोजन सचिव अभिषेक शर्मा ने बताया कि इस राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में उत्तर भारत के 7 राज्यों की टीमें भाग लेंगी। सचिव अभिषेक शर्मा ने बताया, भीलवाड़ा के लिए यह बड़े ही गर्व का विषय है कि हमें इस स्तर की प्रतियोगिता की मेजबानी करने का अवसर मिला है। चैंपियनशिप में भाग लेने वाले राज्यों के खिलाड़ियों और अधिकारियों के ठहरने, अभ्यास और मैच संचालन की सभी आवश्यक तैयारियाँ पूरी मुस्तैदी के साथ शुरू कर दी गई हैं। इस प्रतियोगिता में टीम चौम्पियनशिप एवं व्यक्तिगत मुकाबले आयोजित होंगे। इस प्रतियोगिता के आधार पर राजस्थान टीम चैम्पियनशिप व व्यक्तिगत मुकाबलों के आधार पर सीधे ही प्रविष्टि मिलेगी। इस 5 दिवसीय चैंपियनशिप में उत्तर भारत के कई राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर के बैडमिंटन खिलाडी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। मैच के सुचारू संचालन के लिए भारतीय बैडमिंटन संघ के मानकों के अनुसार अत्याधुनिक कोर्ट और रेफरी की व्यवस्था की जा रही है। राज्य बैडमिंटन संघ के सचिव के.के. शर्मा ने बताया जयपुर आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के आधार पर चयनित टीम नॉर्च जोन प्रतियोगिता में भाग लेगी। जिसका कैम्प भीलवाड़ा में 29 अगस्त से लगाया जायेगा। पूर्व जूनियर राष्ट्रीय कोच एवं वर्तमान सेलेक्शन कमेटी के सदस्य संजीव सचदेवा एवं राजस्थान राज्य क्रीडा परिषद के कोच यादवेन्द्र सिंह एवं गरिमा शर्मा (महिला कोच) राजस्थान टीम के खिलाड़ीयों को कोचिंग देंगे। प्रतियोगिता एस-30 शटल से आयोजित की जायेगी। आयोजन समिति के अध्यक्ष मुकेश खंडेलवाल ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्घाघटन 2 सितम्बर सांय 06 बजे केन्द्रीय मंत्री एवं राजस्थान बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष गजेन्द्र सिंह शेखावत करेंगे और इस अवसर पर कार्यक्रम के अतिथि के रूप सांसद दामोदर अग्रवाल, मांगलगढ़ विधायक गोपाल खंडेलवाल, विधायक अशोक कोठारी भीलवाड़ा, विधायक मांडल उदयलाल भडाना, भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष प्रशांत मेवाडा होंगे। आयोजकों ने बताया कि प्रतियोगिता की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। खिलाड़ियों के आवास, अभ्यास कोर्ट, तकनीकी व्यवस्थाओं तथा दर्शकों के लिए आवश्यक सुविधाओं को लेकर विशेष प्रबंध किए जा रहे हैं ताकि आयोजन सफल और यादगार बन सके। इस राष्ट्रीय महत्व की चौंपियनशिप से भीलवाड़ा की खेल पहचान को नई ऊंचाई मिलने के साथ-साथ स्थानीय खिलाड़ियों को भी अनुभवी खिलाड़ियों से सीखने और प्रेरणा प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। इस प्रतियोगिता के सफल आयोजन में मिले सहयोग के लिए आयोजन समिति ने सभी सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया। समिति ने बताया कि अतिथि के रूप में जिंदल सा लिमिटेड के डायरेक्टर नरेंद्र मंत्री, संगम ग्रुप के चेयरमैन रामपाल सोनी तथा आरसीएम के एमडी त्रिलोक छाबड़ा उपस्थित रहेंगे। योनैक्स सनराइज इंटर स्टेट नॉर्थ ज़ोन बैडमिंटन चैंपियनशिप के मीडिया इंचार्ज के रूप में जयपुर के पीयूष कुलश्रेष्ठ एवं भीलवाड़ा के हीरालाल जिम्मेदारी निभाएंगे।



Uploaded Image