महज 4.22 सेकंड में कथक के नौ नवरस प्रस्तुत कर इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज कराया नाम
भीलवाड़ा (पंकज पोरवाल)। शहर के भूपालगंज निवासी दिव्यांशा सोमानी ने कथक नृत्य में अद्वितीय उपलब्धि हासिल करते हुए इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराया है। दिव्यांशा ने कथक के नौ नवरसकृश्रृंगार, हास्य, करुण, रौद्र, वीर, भयानक, बीभत्स, अद्भुत एवं शांत रस को मात्र 4.22 सेकंड में प्रस्तुत कर नया कीर्तिमान स्थापित किया। इस उपलब्धि को 14 मई 2026 को इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स द्वारा प्रमाणित किया गया। कुलदेवी बधर माता सेवा समिति के जिला मंत्री देवेन्द्र सोमानी ने बताया कि 29 अगस्त 2008 को जन्मी दिव्यांशा ने कम उम्र में ही अपनी प्रतिभा और कठिन परिश्रम के दम पर राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई है। इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर समिति के जिलाध्यक्ष एवं पूर्व पार्षद राधेश्याम सोमानी के नेतृत्व में दिव्यान्शा के निवास पर सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान मेवाड़ी पगड़ी, उपरना, तिलक, कुलदेवी की तस्वीर एवं सम्मान पत्र भेंट कर उनका अभिनंदन किया गया। समारोह में उनके पिता राम अवतार सोमानी, माता सविता सोमानी, दादा सुरेश व दिनेश, दादी तारा देवी व शांता देवी, भाई प्रखर, चाचा श्याम एवं चाची पूनम सहित परिजन उपस्थित रहे। राधेश्याम सोमानी ने कहा कि दिव्यान्शा की यह उपलब्धि उनकी मेहनत, समर्पण और भारतीय शास्त्रीय नृत्य कथक के प्रति लगन का परिणाम है। यह सफलता जिले और समाज के लिए गर्व का विषय है तथा अन्य युवाओं के लिए भी प्रेरणास्त्रोत बनेगी। इस अवसर पर लक्ष्मीनारायण सोमानी, बद्रीलाल सोमानी, जतन हिंगड़, बालमुकुंद सोमानी सहित समिति के अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।




Social Plugin