भीलवाड़ा (पंकज पोरवाल)। श्री नगर माहेश्वरी सभा, नगर माहेश्वरी महिला संस्थान एवं माहेश्वरी वूमेन स्पोर्ट्स क्लब के संयुक्त तत्वावधान में 9 से 11 जून तक आयोजित होने वाली महिला क्रिकेट प्रतियोगिता को लेकर आज महेश स्कूल में औपचारिक बैठक आयोजित की गई। प्रतियोगिता के मुख्य प्रभारी रोशनलाल देवपुरा ने विभिन्न माहेश्वरी महिला क्षेत्रीय सभाओं से आई टीम कप्तानों एवं प्रभारियों को प्रतियोगिता से संबंधित आवश्यक नियमों एवं व्यवस्थाओं की जानकारी प्रदान की। बैठक में महेश नवमी महोत्सव के सह संयोजक अर्चित मूंदड़ा, महेश सेवा समिति के सचिव राजेंद्र कचोलिया, मुख्य खेल प्रभारी मुकेश चेचानी, सह-प्रभारी अंकित लखोटिया की विशेष उपस्थिति रही। इस भव्य प्रतियोगिता के मुख्य प्रायोजक आदित्य फूड इवेंट हैं, जबकि सह-प्रायोजक के रूप में महेश सेवा समिति, शिवान टीवीएस एवं संदीप हुंडई सहयोग कर रहे हैं। प्रतियोगिता में 11 क्षेत्रीय सभाओं की टीमें भाग ले रही हैं। इनमें आरकेआरसी व्यास नगर, सुभाष नगर, विजय सिंह पथिक नगर, भोपालगंज, पुराना शहर सुभाष नगर, शास्त्री नगर, आजाद नगर, चंद्रशेखर आजाद नगर तथा तिलक नगर की टीमें उत्साहपूर्वक तैयारियों में जुटी हुई हैं। माहेश्वरी वूमेन स्पोर्ट्स क्लब की ओर से निशा सोनी, सोनल माहेश्वरी एवं कल्पना सोमानी सभी टीमों का प्रतिनिधित्व करेंगी। कार्यक्रम में प्रभारी के रूप में चेतना जागेटिया, अनु मोदी, रीना डाड, नीलम दरगड़, लीना माहेश्वरी, अनीता सोमानी, विनीता नवाल, सुधा चांडक, रेनू कोगटा एवं अंजना मालू उपस्थित रहीं। वहीं टीम कप्तानों में कानन सोमानी, प्रिया कोठारी, सुनीता सोमानी, अर्चिता झवर, वैजयंती समदानी, विजया सोमानी, बबीता मूंदड़ा, रंजना माहेश्वरी एवं प्रीति चांडक मौजूद रहीं।


Social Plugin