Image 1
Image 2
Image 3
Image 4

चन्द्रशेखर आजाद नगर माहेश्वरी युवा संगठन के अध्यक्ष बने शुभम नुवाल


130 वोट हासिल कर शुभम सोमानी को 55 मतों से हराया, महावीर काकाणी बने मंत्री

हार-जीत चुनाव का हिस्सा, समाज हित में एकजुट रहें युवा: क्षेत्रीय सभा अध्यक्ष कमलेश काबरा

भीलवाड़ा (पंकज पोरवाल)।
चन्द्रशेखर आजाद नगर माहेश्वरी युवा संगठन के चुनाव में युवा शक्ति और संगठनात्मक नेतृत्व के बीच रोचक मुकाबला देखने को मिला। जहां शुभम नुवाल ने दमदार जीत के साथ युवा नेतृत्व की ताकत का अहसास कराया। अध्यक्ष पद के मुकाबले में शुभम नुवाल ने 130 मत हासिल कर शानदार जीत दर्ज की। उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी शुभम सोमानी को 55 मतों से पराजित कर अध्यक्ष पद पर कब्जा जमाया। वहीं, महावीर काकाणी को मंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। चुनाव अधिकारी सुरेश तोषनीवाल, जगदीश कास्ट एवं राजेंद्र पोरवाल की देखरेख में चुनाव प्रक्रिया संपन्न हुई। शुभम नुवाल की जीत पर समाज के युवाओं एवं वरिष्ठजनों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं। समाजजनों ने विश्वास जताया कि शुभम नुवाल और महावीर काकाणी अपने कुशल नेतृत्व, युवा ऊर्जा एवं समर्पण से संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे। साथ ही समाज की एकता, सामाजिक समरसता और युवा शक्ति को मजबूत करने की दिशा में प्रभावी कार्य करेंगे। क्षेत्रीय सभा अध्यक्ष कमलेश काबरा ने कहा कि चुनाव एक लोकतांत्रिक प्रक्रिया है, जिसमें हार-जीत स्वाभाविक है। सभी युवा साथियों को आपसी मतभेद भुलाकर एकजुट के साथ समाज हित में कार्य करना चाहिए। उन्होंने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों से सभी युवाओं को साथ लेकर चलने और संगठन की एकता, मजबूती एवं प्रगति के लिए मिलकर प्रयास करने का आह्वान किया। इस दौरान क्षेत्रीय सभा सचिव अश्विन तोतला, नगर संयुक्त मंत्री दिनेश हेड़ा, रमेश जागेटिया, रामनिवास समदानी, अशोक बसेर, रामकिशन सोनी, प्रमोद काबरा, मुकेश काकाणी, चांदमल झंवर, सत्यनारायण काष्ट, मुकेश लाठी, मुकेश मूंदड़ा, राजेन्द्र मालपानी, फतहलाल हेड़ा, शिव चांडक, बजरंग मंत्री, परमेश्वर बागड़, कृष्णगोपाल सोमानी, श्याम सोमानी, दीपक समदानी, प्रवीण समदानी, शिवप्रकाश काबरा, विनोद कचोलिया, रामरतन जागेटिया, आलोक पलोड़, अभिषेक जागेटिया, मयंक मालपानी, पंकज पलोड़, बालमुकुंद सोनी, अंशुल आगाल, देवांशु नुवाल, श्रेय नुवाल, मितेश सोडानी, अखिलेश झंवर, विशाल न्याति, माधव पलोड़, अनिल जैथलिया, गौरव सोमानी, अंकुश अजमेरा, रौनक बाहेती, दीपेश तोतला एवं सौरभ समदानी सहित समाज के युवाओं ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का अभिनंदन करते हुए सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।      
Uploaded Image