भूतपूर्व अध्यक्ष सत्यनारायण मंत्री संरक्षक, कैलाश चंद्र दरगड़ सचिव और राधेश्याम चेचानी कोषाध्यक्ष निर्वाचित, सर्वसम्मति से हुआ चयन
माहेश्वरी बालक छात्रावास समाज की धरोहर, विद्यार्थियों को बेहतर निःशुल्क सुविधाएं उपलब्ध करवाना प्राथमिकता: अध्यक्ष चांदमल सोमानी
भीलवाड़ा (पंकज पोरवाल)। माहेश्वरी बालक छात्रावास संस्थान को नई दिशा देने और विद्यार्थियों के लिए सुविधाओं का विस्तार करने के संकल्प के साथ नवीन कार्यकारिणी ने जिम्मेदारी संभाली। सर्वसम्मति से गठित कार्यकारिणी में चांदमल सोमानी को अध्यक्ष चुना गया। शपथ ग्रहण समारोह में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने संस्थान के विकास, व्यवस्थाओं के सुदृढ़ीकरण और समाज के विश्वास पर खरा उतरने का संकल्प लिया। नई कार्यकारिणी में अध्यक्ष चांदमल सोमानी के साथ ही कैलाश चंद्र दरगड़ को सचिव तथा राधेश्याम चेचानी (छोटी पुलिया) को कोषाध्यक्ष चुना गया। वहीं महावीर सोनी (आगूचा) को उपाध्यक्ष और रामस्वरूप राठी को सह सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई। संस्था के भूतपूर्व अध्यक्ष सत्यनारायण मंत्री को संरक्षक बनाया गया। कार्यकारिणी सदस्य के रूप में कैलाश चंद्र काबरा, सुरेश चंद्र मंत्री, अरविंद चेचानी, राजेंद्र राठी एवं मधुसूदन नोलखा को सर्वसम्मति से चुना गया। अध्यक्ष चांदमल सोमानी ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए विश्वास जताया कि नई कार्यकारिणी समाज के विश्वास पर खरी उतरने का प्रयास करेगी। सोमानी ने कहा कि माहेश्वरी बालक छात्रावास संस्थान समाज की महत्वपूर्ण धरोहर है। इसका विकास, व्यवस्थाओं का सुदृढ़ीकरण और विद्यार्थियों को बेहतर निःशुल्क सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने कहा कि सभी सदस्यों के सहयोग, आपसी समन्वय और सामूहिक प्रयासों से संस्था को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। इस अवसर पर रामकुमार जागेटिया, बद्रीनारायण लढ़ा, महेश चंद्र माहेश्वरी, गोपाल पोरवाल, अनूपचंद भंडारी, बालकिशन कहाल्या, जगदीश सोमानी (बरूंदनी), आशीष झंवर, ब्रजमोहन सोमानी एवं चुनाव अधिकारी घनश्याम कास्ट सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। महिला सदस्यों में श्रीमती मंजुला मंत्री, श्रीमती मंजुला चेचानी, श्रीमती राधा सोमानी, श्रीमती सुमित्रा दरगड़ एवं श्रीमती रेखा हिंगड़ सहित अन्य महिलाओं ने सहभागिता निभाई। कार्यक्रम का संचालन संस्था के भूतपूर्व अध्यक्ष राधेश्याम चेचानी ने किया। इस दौरान संस्था अध्यक्ष सत्यनारायण मंत्री ने पिछले तीन वर्षों में संस्थान में हुए कार्यों एवं संचालन संबंधी गतिविधियों की विस्तृत जानकारी सदन के समक्ष प्रस्तुत की। उन्होंने नवीन कार्यकारिणी को बधाई देते हुए विश्वास जताया कि सभी पदाधिकारी और सदस्य मिलकर संस्थान की गतिविधियों को आगे बढ़ाएंगे।




Social Plugin