Image 1
Image 2
Image 3
Image 4

क्विज में दिखी वन्यजीवों के प्रति समझ, किताबी ज्ञान से आगे बढ़े बच्चे

 

इंटेक ने सुभाष नगर स्कूल में कराई प्रतियोगिता, उत्कृष्ट विद्यार्थियों को मिले प्रमाण-पत्र, पौधे लगाने और पॉलीथिन से दूरी का दिया संदेश

 

 भीलवाड़ा (पंकज पोरवाल)। वन्यजीवों और पर्यावरण संरक्षण का संदेश सिर्फ किताबों तक सीमित न रहे, इसे विद्यार्थियों की समझ और व्यवहार से जोड़ने के लिए वन्यजीव संरक्षण सप्ताह के तहत इंटेक भीलवाड़ा चैप्टर की ओर से राजकीय सुभाष नगर विद्यालय में पर्यावरण एवं वन्यजीव संरक्षण विषय पर क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई। विद्यार्थियों ने वन्यजीव, प्रकृति और पर्यावरण संतुलन से जुड़े सवालों के जवाब देकर अपनी जागरूकता का परिचय दिया। इंटेक कन्वीनर बाबूलाल जाजू ने विद्यार्थियों को वन्यजीव संरक्षण, पर्यावरण संतुलन और प्रकृति के महत्व की जानकारी दी। उन्होंने पॉलीथिन का उपयोग नहीं करने तथा अधिक से अधिक पौधे लगाकर उनकी देखभाल करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण की शुरुआत छोटी-छोटी आदतों में बदलाव से ही होती है। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले नारायण सिंह, कुलदीप सेन, कृष्ण सांसी, दर्शना विश्नोई, कुशाल सिंह, अनु कुमावत, कुलदीप सोनी, अनुज वैष्णव, देवराज गुर्जर, शिवम धोबी, शुभम सुथार और सूर्य प्रकाश गहलोत को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। कार्यक्रम में विद्यालय की प्रिंसिपल उर्मिला जोशी, शिक्षक मधु लढा, कुसुम तिवारी, मीनाक्षी शर्मा, दीपमाला, मुन्नी सुखवाल, नीलम चौहान, सुमन सुवालका एवं पीटीआई लक्ष्मण सहित अन्य शिक्षकों का सहयोग रहा। विद्यालय कार्यक्रम प्रभारी गुमानसिंह पीपाड़ा ने इंटेक संस्था की गतिविधियों और उद्देश्यों की जानकारी दी। विद्यार्थियों को वन्यजीवों के संरक्षण के साथ पर्यावरण बचाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का संदेश दिया गया।
Uploaded Image