Image 1
Image 2
Image 3
Image 4
Image 5

सम्मान, सत्कार और स्नेह के रंगों से सजा शास्त्री नगर माहेश्वरी समाज का दीपावली स्नेह मिलन


1400 माहेश्वरी समाज जनों का हुआ संगम, 23 प्रतिभाओं के साथ जनप्रतिनिधियों का भी किया सम्मान

 

भीलवाड़ा (पंकज पोरवाल)। दीपावली के बाद सामाजिक मेलजोल और पारिवारिक आत्मीयता को नई ऊर्जा देने के उद्देश्य से शास्त्री नगर माहेश्वरी सभा की ओर से रामेश्वरम भवन में भव्य स्नेह मिलन एवं प्रतिभावान सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में 1400 समाजजनों की सहभागिता ने आयोजन को यादगार बना दिया। इस दौरान जहां समाज की 23 प्रतिभाओं को सम्मानित कर उनकी उपलब्धियों का गौरव बढ़ाया गया, वहीं नवनिर्वाचित माहेश्वरी जनप्रतिनिधियों का अभिनंदन कर सामाजिक एकजुटता का संदेश भी दिया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रीय माहेश्वरी महासभा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष रामपाल सोनी, लादूराम बांगड़, राजकुमार काल्या, केजी तोषनीवाल, उपमहापौर राधेश्याम सोमानी, रमेश राठी, जगदीश कोगटा, सुशील मरोठिया, केदार जागेटिया एवं सुरेश बिरला सहित अतिथियों ने भगवान महेश के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। शास्त्री नगर माहेश्वरी सभा अध्यक्ष भैरूलाल सोमानी ने बताया कि सभा की ओर से प्रतिवर्ष की परंपरा के अनुसार दीपावली स्नेह मिलन आयोजित किया जाता है। इस आयोजन का उद्देश्य समाज के परिवारों को एक मंच पर लाकर आपसी मेलजोल और सामाजिक संबंधों को मजबूत करना है। क्षेत्रीय सभा मंत्री मुकेश जागेटिया ने बताया कि समारोह में भीलवाड़ा शहर की सभी क्षेत्रीय सभाओं के अध्यक्ष, मंत्री तथा नगर एवं जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को आमंत्रित किया गया। प्रतिभा सम्मान समारोह के संयोजक डॉ. भागचंद सोमानी ने बताया कि शास्त्री नगर क्षेत्र की 23 प्रतिभाओं को विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य एवं उपलब्धियों के लिए अतिथियों ने सम्मानित किया। इस दौरान नगर निगम के नवनिर्वाचित माहेश्वरी जनप्रतिनिधियों उपमहापौर राधेश्याम सोमानी, पार्षद ममता बाहेती, आभा लढा एवं बिलेश्वर डाड का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इसके साथ ही सिंगोली श्याम धर्मशाला समिति के अध्यक्ष संदीप पोरवाल, मंत्री ओमप्रकाश लढा एवं उपाध्यक्ष भैरूलाल सोमानी का भावभीना स्वागत किया गया। माहेश्वरी युवा संगठन के प्रदेश अध्यक्ष दीपक आगाल एवं मंत्री तरुण सोमानी का भी उपरना ओढ़ाकर अभिनंदन किया गया। भोजन व्यवस्था के प्रभारी ओम बियानी, ओम कास्ट, अनिल पोरवाल एवं सुनील डाड ने बताया कि सर्दी के मौसम को ध्यान में रखते हुए भोजन के साथ विशेष रूप से मक्का की राब की स्टॉल भी लगाई गई, जिसका समाजजनों ने आनंद लिया। समारोह में विष्णु कास्ट, प्रहलाद भराड़िया, अनिल आगीवाल, अनिल बंग, रमेश बंग, बालकृष्ण सोमानी, दिनेश सोमानी, दीपक समदानी, श्याम चेचाणी सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन संगठन मंत्री डॉ. भागचंद सोमानी एवं मनोज मंडोवरा ने किया। अंत में संरक्षक मंडल ने सभी अतिथियों एवं समाज जनों का आभार व्यक्त किया।   
Uploaded Image