उमंग और अपनत्व के संग दिखी समाज की एकजुटता, बच्चों से बुजुर्गों तक ने लिया भाग
भीलवाड़ा (पंकज पोरवाल)। दीपावली के उल्लास को आपसी प्रेम, सौहार्द और पारिवारिक आत्मीयता के साथ साझा करने के उद्देश्य से माहेश्वरी समाज बापूनगर की ओर से रविवार को दीपावली स्नेह मिलन समारोह आयोजित किया गया। समारोह में समाज के सभी परिवारों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान खेलकूद प्रतियोगिताओं, मनोरंजक गतिविधियों और स्नेहभोज के माध्यम से सामाजिक एकता की झलक देखने को मिली। युवा संगठन अध्यक्ष विनय लढ़ा ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत बच्चों के लिए आयोजित खेलकूद प्रतियोगिताओं से हुई। वहीं महिलाओं एवं वरिष्ठजनों के लिए चेयर रेस सहित विभिन्न मनोरंजक गतिविधियां आयोजित की गईं। प्रतियोगिताओं में सभी ने उत्साह से भाग लेकर आयोजन को यादगार बनाया। सभा अध्यक्ष संजय पेडिवाल ने बताया कि समारोह में माहेश्वरी समाज के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष रामपाल सोनी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कैलाश कोठारी, अशोक बाहेती, केदार जागेटिया, युवा प्रदेश अध्यक्ष दीपक आगाल, तरुण सोमानी, रौनक भदादा, आशीष तोषनीवाल सहित विभिन्न क्षेत्रीय सभाओं के अध्यक्ष एवं मंत्री साथ ही क्षेत्रीय युवा संगठनों के अध्यक्ष एवं मंत्रियों ने भी सहभागिता निभाई। समारोह के अंत में सभा मंत्री कैलाशचन्द्र लखोटिया ने सभी अतिथियों एवं समाज जनों का आभार व्यक्त किया। स्नेहभोज के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।



Social Plugin