Image 1
Image 2
Image 3
Image 4
Image 5

सीएस आजाद नगर माहेश्वरी सेवा समिति के दीपावली स्नेह मिलन में उमड़ा उत्साह, महाआरती से गूंजा परिसर

 तंबोला गेम, महाआरती और स्नेहभोज के साथ सामाजिक एकता का दिया संदेश

  भीलवाड़ा (पंकज पोरवाल)। चन्द्रशेखर आजाद नगर माहेश्वरी सेवा समिति का दीपावली स्नेह मिलन समारोह सामाजिक एकजुटता, धार्मिक उल्लास और पारिवारिक आत्मीयता के बीच धूमधाम से आयोजित किया गया। समिति अध्यक्ष कमलेश काबरा के नेतृत्व में हुए इस आयोजन में समाज के महिला-पुरुषों और युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। समारोह में मनोरंजन, भक्ति और मेल-मिलाप का अनूठा संगम देखने को मिला। समिति के योगेश माहेश्वरी एवं सूर्य प्रकाश नौलखा के विशेष सहयोग तथा युवा संगठन की सक्रिय भागीदारी से आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत महिला एवं पुरुषों के लिए तंबोला प्रतियोगिता से हुई। इसके बाद महिला संगठन के नेतृत्व में भव्य महाआरती की गई, जिसमें समाजजनों ने श्रद्धा के साथ भाग लिया। आरती से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। इसके पश्चात सभी ने स्नेहभोज में सहभागिता की। समारोह में राष्ट्रीय महासभा के पूर्व अध्यक्ष रामपाल सोनी, कैलाश चंद्र कोठारी, एसएन मोदानी, ममता मोदानी,  सीमा कोगटा, सत्येन्द्र बिरला, अशोक बाहेती, केदार गगरानी, रमेश राठी, सुशील मरोटिया, भारती बाहेती, केदार जागेटिया, वीणा मोदी सहित जिला एवं नगर सभा के सदस्य, नगर युवा संगठन के पदाधिकारी तथा विभिन्न क्षेत्रीय सभाओं के अध्यक्ष एवं सचिव मौजूद रहे। इस अवसर पर प्रतापनगर थाना प्रभारी सुनील, गंगापुर नगर पालिका अध्यक्ष प्रीति लखन काकानी, भीलवाड़ा उपमहापौर राधेश्याम सोमानी, पार्षद ममता बाहेती, आभा लढा एवं बिलेश्वर डाड का भी सानिध्य रहा। समारोह में रामनिवास समदानी, रमेश जागेटिया, रामकिशन सोनी, नंदकिशोर दरक, प्रदीप पलोड, शुभम नुवाल, विकल्प कोगटा, अश्विन तोतला, प्रेमकिशन मंत्री, चंदा जागेटिया, ममता पलोड़, प्रीति काबरा, सपना काबरा एवं शीतल माहेश्वरी सहित बड़ी संख्या में समाजजन मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन मुकेश नुवाल एवं प्रमोद काबरा ने किया। अंत में समिति अध्यक्ष कमलेश काबरा ने सभी अतिथियों एवं समाज जनों का आभार व्यक्त किया।

Uploaded Image