कार्यशाला में जीएसटी के नए नियमों और वार्षिक रिटर्न की बारीकियों पर मंथन, जनप्रतिनिधियों का किया सम्मान, दिखी पारिवारिक आत्मीयता
भीलवाड़ा (पंकज पोरवाल)। जीएसटी के बदलते प्रावधानों और वार्षिक रिटर्न दाखिल करने की तकनीकी बारीकियों से चार्टर्ड अकाउंटेंट्स को अपडेट रखने के साथ शहर के विकास में संस्थागत भागीदारी बढ़ाने की पहल करते हुए दी इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) की भीलवाड़ा शाखा ( सीआईआरसी) की ओर से पटेल नगर स्थित आईसीएआई भवन में एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें जीएसटी 2026 के नए नियमों, वार्षिक रिटर्न और रिकंसिलिएशन की व्यावहारिक प्रक्रियाओं पर विशेषज्ञों ने जानकारी दी। इस दौरान जनसेवा में उल्लेखनीय योगदान देने वाले जनप्रतिनिधियों एवं आईसीएआई के पदाधिकारियों का सम्मान भी किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नगर निगम महापौर जसवंत कंवर, उपमहापौर राधेश्याम सोमानी, गंगापुर नगर पालिका अध्यक्ष सीए प्रीति काकाणी, आईसीएआई के पूर्व प्रेसिडेंट सीए उत्तम प्रकाश अग्रवाल, सेंट्रल इंडिया रीजनल काउंसिल (सीआईआरस) के अध्यक्ष सीए अंकुर गोयल, सचिव सीए निर्भीक गांधी एवं नगर निगम पार्षद सीमा कंवर उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के स्वागत एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। शाखा की ओर से सभी विशिष्ट अतिथियों का सम्मान कर जनसेवा एवं संस्थागत गतिविधियों में उनके योगदान की सराहना की गई। इस दौरान शहर के विकास से जुड़े मुद्दों पर नगर निगम से आवश्यक सहयोग का आग्रह किया गया। साथ ही सीए सदस्यों की ओर से भी विकास कार्यों में हरसंभव सहयोग देने का प्रस्ताव रखा गया। शाखा अध्यक्ष सीए दिनेश सुथार ने कहा कि आईसीएआई भीलवाड़ा शाखा व्यावसायिक गतिविधियों के साथ सामाजिक सरोकारों एवं शहर के विकास में भी सक्रिय भागीदारी निभाती रही है। जनप्रतिनिधियों एवं संस्थान के वरिष्ठ पदाधिकारियों का सम्मान करना शाखा के लिए गौरव का विषय है। ऐसे आयोजन आपसी समन्वय और सहयोग को मजबूत बनाते हैं। उन्होंने अतिथियों एवं सदस्यों का स्वागत करते हुए दीपावली की शुभकामनाएं दीं। शाखा उपाध्यक्ष सीए एस.एन. लाठी ने कहा कि जीएसटी के प्रावधानों में लगातार हो रहे बदलावों के बीच चार्टर्ड अकाउंटेंट्स के लिए नवीनतम नियमों एवं प्रक्रियाओं की जानकारी रखना जरूरी है। विशेष रूप से जीएसटीआर-9 व जीएसटीआर-9सी दाखिल करते समय सही मिलान, अनुपालन और तकनीकी पहलुओं का ध्यान रखना आवश्यक है। ऐसी कार्यशालाएं व्यावहारिक समस्याओं के समाधान और प्रोफेशनल ज्ञान को अद्यतन रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। प्रथम सत्र में कोटा से आए सीए देवेंद्र कटारिया ने श्जीएसटीआर-9 एवं जीएसटीआर-9सी के व्यावहारिक पहलू एवं महत्वपूर्ण जानकारियांश् विषय पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने वार्षिक रिटर्न एवं रिकंसिलिएशन स्टेटमेंट दाखिल करने की प्रक्रिया, महत्वपूर्ण प्रावधानों और रिटर्न तैयार करते समय आने वाली व्यावहारिक कठिनाइयों से अवगत कराया। द्वितीय सत्र में सीए अंकित सोमानी ने जीएसटी में हालिया बदलाव विषय पर संबोधित करते हुए जीएसटी कानून में हुए नवीनतम संशोधनों, अधिसूचनाओं और उनके व्यावहारिक प्रभावों की जानकारी दी। शाखा सचिव सीए पुलकित राठी ने बताया कि कार्यशाला में सदस्यों ने दोनों सत्रों में सक्रिय भागीदारी निभाई। वक्ताओं से तकनीकी एवं व्यावहारिक विषयों पर चर्चा कर अपनी जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि शाखा की ओर से भविष्य में भी सदस्यों के ज्ञान एवं कौशल विकास के लिए ऐसे आयोजन किए जाते रहेंगे। कार्यशाला के बाद रोडवेज बस स्टैंड के पास स्थित महेश छात्रावास में दीपावली स्नेह मिलन समारोह एवं पारिवारिक रात्रिभोज आयोजित किया गया। इसमें शाखा सदस्यों ने परिवार सहित उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी ने एक-दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए पारिवारिक मेल-मिलाप और सौहार्द के बीच उत्सव मनाया। इस तरह आईसीएआई भीलवाड़ा शाखा का आयोजन तकनीकी ज्ञानवर्धन, जनप्रतिनिधियों के सम्मान, शहर के विकास में सहयोग की पहल और पारिवारिक आत्मीयता का संगम बनकर सामने आया।

Social Plugin