Image 1
Image 2
Image 3
Image 4
Image 5

राजस्थान जनमंच का मानव दया अभियान जारी, हर अमावस्या पर जरूरतमंद परिवारों को आटा वितरण, पांच साल में 27.5 टन बांटा

 

  

भूखे परिवारों तक मदद पहुंचाने का संकल्प, 90 परिवारों की महिला मुखियाओं को दिए पांच-पांच किलो आटे के कट्टे

 

नियमित सेवा से ही समाज में सहयोग और संवेदनशीलता की भावना मजबूत होती है: समाजसेवी कमल सोनी

 

 भीलवाड़ा (पंकज पोरवाल)। पांच वर्षों से जरूरतमंद परिवारों की रसोई तक मदद पहुंचाने का सिलसिला जारी रखते हुए राजस्थान जनमंच ने अमावस्या पर मानव दया अभियान के तहत सेवा की पहल की। काशीपुरी रोड पर आयोजित वितरण कार्यक्रम में 90 निर्धन परिवारों की महिला मुखियाओं को पांच-पांच किलो आटे के कट्टे निःशुल्क दिए गए। राजस्थान जनमंच की ओर से पिछले पांच वर्षों से प्रत्येक माह अमावस्या पर यह सेवा कार्य निरंतर किया जा रहा है। अभियान के तहत अब तक कुल 27,500 किलो आटे का वितरण किया जा चुका है। समाजसेवी कमल सोनी ने इस अवसर पर जरूरतमंद परिवारों की सहायता और सेवा कार्यों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि समाज के अंतिम छोर पर खड़े जरूरतमंदों की मदद करना ही मानवता का सच्चा धर्म है। जरूरतमंद परिवारों की सहायता करना केवल सेवा कार्य नहीं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी भी है। समाज के सक्षम लोगों को वंचित और अभावग्रस्त परिवारों की मदद के लिए आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा कि नियमित सेवा से ही समाज में सहयोग और संवेदनशीलता की भावना मजबूत होती है। इस दौरान भीलवाड़ा इलेक्ट्रिक डीलर्स एसोसिएशन के संरक्षक रामपाल सोनी, रामचंद्र मूंदड़ा, जयनारायण जोशी, हार्दिक सोनी, भानु सालवी, द्वारका नुवाल, कालू धोबी, मोनू प्रजापत, किशन गाडरी, विनोद जाट एवं लोकेश खारोल सहित अन्य मौजूद रहे।


Uploaded Image