Image 1
Image 2
Image 3
Image 4

सीएस आजाद नगर माहेश्वरी महिला मंडल द्वारा अधिक मास पर धार्मिक एवं सेवा कार्यक्रम आयोजित


 

 

भजनों की मधुर प्रस्तुतियों से भक्तिमय हुआ माहौल, गौशाला में किया लापसी हरे चारे का वितरण

 

 

                भीलवाड़ा (पंकज पोरवाल) चन्द्र शेखर आजाद नगर माहेश्वरी महिला मंडल द्वारा पवित्र अधिक मास के पावन अवसर पर स्थानीय श्री सीताराम गौशाला में एक विशेष धार्मिक एवं सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान गौमाता की सेवा के साथ ही प्रभु भक्ति का अनूठा संगम देखने को मिला। महिला मंडल की अध्यक्ष चंदा जागेटिया एवं सचिव ललिता राठी ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत भगवान श्री राम और श्री कृष्ण की महाआरती के साथ की गई। इसके पश्चात् गौशाला में निवास कर रही गौ माताओं को अत्यंत श्रद्धा भाव के साथ लापसी का भोग लगाया गया एवं हरा चारा खिलाकर पुण्य लाभ कमाया गया। इस अवसर पर उपस्थित महिलाओं ने सुमधुर भजनों की बहार पेश की, जिससे संपूर्ण गौशाला परिसर भक्ति के रंग में सराबोर हो गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में चन्द्र शेखर आज़ाद नगर माहेश्वरी समाज के अध्यक्ष कमलेश काबरा और सचिव अश्विन तोतला का विशेष सानिध्य प्राप्त हुआ। साथ ही माहेश्वरी युवा संगठन के अध्यक्ष अंकित सोमानी और सचिव शुभम् सोमानी भी उपस्थित रहे। महिला मंडल द्वारा सभी अतिथियों का स्वागत-अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में महिला मंडल की सक्रिय सदस्य कल्पना माहेश्वरी, शिल्पा बसेर, सुनीता जागेटिया, रेखा हेडा, पार्वती पटवारी, सुमन अजमेरा, अनीता लढा, अंजना, कांता, बसंता बाहेती सहित संगठन की कई प्रबुद्ध महिलाओं का विशेष और सराहनीय सहयोग प्राप्त हुआ।    

Uploaded Image