Image 1
Image 2
Image 3
Image 4

प्राणी मात्र के प्रति करुणा भाव जागृत करने का एक माध्यम है करुणा क्लब: अशोक चौबे


करुणा क्लब ने राजकीय विद्यालय पुर में बेजुबान पक्षियों के दाना पानी के लिए बांधे, चुग्गा-पात्र, परिंडे

प्राणी मात्र के प्रति करुणा भाव जागृत करने का एक माध्यम है करुणा क्लब: अशोक चौबे

प्रधानाचार्य एवं करुणा केंद्र भीलवाड़ा महामंत्री प्रेम शंकर जोशी ने जीव मात्र के प्रति करुणा की दिलाई शपथ

 भीलवाड़ा (पंकज पोरवाल)। जीवन में सभी जीवों के प्रति करुणा और प्रेम रखना मानवता का परम धर्म है। उनके कष्ट को अपना मानकर दूर करने का प्रयास करना चाहिए, क्योंकि पशु-पक्षी भी प्रकृति का अभिन्न हिस्सा हैं। करुणा ही प्रेम, दया और सहानुभूति जगाती है, जो एक संतुलित व सुखद समाज बनाती है। यह बात गोकुल डेयरी के प्रबंधक अशोक चौबे ने महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय पुर में करुणा क्लब सदस्यों द्वारा परिंडा बांधो अभियान के शुभारंभ पर बतौर मुख्य अतिथि के रूप मे कही। चौबे ने इस अवसर पर छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि करुणा क्लब प्राणी मात्र के प्रति करुणा भाव जागृत करने का एक माध्यम है। सभी छात्राओं को जीवन में जीवों के प्रति करुणा, प्रेम भाव रखते हुए उनके कष्ट को अपना कष्ट समझना चाहिए। इससे पुर्व शहर के उपनगर स्थित महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय पुर में बेजुबान पक्षियों की भूख-प्यास बुझाने के लिए, गोकुल डेयरी प्रबंधक अशोक चौबे के मुख्य आतिथ्य एवं एसएमसी अध्यक्ष गोविंद व्यास की अध्यक्षता में करुणा क्लब सदस्यों द्वारा ग्रीष्म काल में चलाए जाने वाले परिंडा बांधो अभियान का शुभारंभ विद्यालय परिसर में पेड़ों पर चुग्गा-पात्र, परिंडे बांधकर उनमें दाना पानी डालकर किया गया। प्रधानाचार्य प्रेम शंकर जोशी के अनुसार विद्यालय में संचालित करुणा क्लब के परिंडा बांधो अभियान में सभी सदस्य छात्राएं अपने-अपने घरों की छतों पर या आसपास पेड़ों पर बेजुबान पक्षियों के लिए इस भीषण गर्मी में दाना पानी की व्यवस्था करने हेतु चुग्गा-पात्र एवं परिंडे बांधेगी। इस हेतु प्रधानाचार्य एवं करुणा केंद्र भीलवाड़ा महामंत्री प्रेम शंकर जोशी द्वारा शपथ दिलाकर अधिक से अधिक जीव दया के कार्य करने को प्रेरित किया गया। इस अवसर पर भावना शर्मा, संगीता व्यास, सुनीता पलोड़, सीमा सेन चंद्रप्रकाश मौर्य, सहित बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित थी।
 
Uploaded Image