बालाजी मंदिर में गूंजे हर-हर महादेव के जयकारे, शहनाई-बैंड बाजे और भजनों की प्रस्तुति ने बांधा भक्तिमय समां
भीलवाड़ा (पंकज पोरवाल)। सावन मास के पावन अवसर पर शहर के बालाजी मार्केट स्थित श्री बालाजी मंदिर में मेलाना परिवार की ओर से भगवान भोलेनाथ का भव्य सहस्त्रधारा महाभिषेक आयोजित किया गया। मंदिर पुजारी आशुतोष शर्मा ने बताया की इस अवसर पर 51 पंडितों ने विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान शिव का करीब 21 हजार लीटर पवित्र गंगाजल से जलाभिषेक किया। धार्मिक आयोजन के दौरान मंदिर परिसर हर-हर महादेव के जयघोष से गूंज उठा और श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव के साथ भगवान शिव के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। आयोजन की शुरुआत भगवान भोलेनाथ की विशेष पूजा-अर्चना के साथ हुई। 51 पंडितों के नेतृत्व में सहस्त्रधारा महाभिषेक संपन्न कराया गया। गंगाजल की लगातार धाराओं से भगवान शिव का अभिषेक किया गया। जैसे-जैसे गंगाजल की धार भगवान भोलेनाथ पर अर्पित होती रही, पूरा मंदिर परिसर हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयघोष से गूंजता रहा। इस दौरान मंदिर परिसर में शंखध्वनि, मंत्रोच्चार और हर-हर महादेव के जयकारों से वातावरण पूरी तरह शिवमय हो गया। सावन के पावन माह में आयोजित इस सहस्त्रधारा महाभिषेक ने श्रद्धालुओं को भगवान शिव की आराधना से जोड़ने के साथ मंदिर परिसर में आध्यात्मिक एवं भक्तिमय वातावरण बना दिया। आयोजन के समापन पर हर-हर महादेव के जयघोष से पूरा मंदिर परिसर गूंज उठा। महाअभिषेक के बाद हनुमान जी महाराज और महादेव के समक्ष बैंड-बाजों और ढोल की धुन पर महाआरती की गई। श्रद्धालुओं ने आरती में शामिल होकर भगवान हनुमान के दर्शन किए और पूजा-अर्चना की। गंगाजल हरिद्वार और गढ़मुक्तेश्वर से भीलवाड़ा लाया गया था। सहस्त्रधारा महाभिषेक के दौरान शहनाई एवं बैंडबाजे की प्रस्तुति के साथ भजनों का आयोजन भी किया गया। भजनों की मधुर प्रस्तुतियों पर श्रद्धालु भक्तिरस में डूबे नजर आए। मंदिर परिसर में सुबह से ही भक्तिमय माहौल बना रहा। फूलों और आकर्षक सजावट से सजा मंदिर श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहा। इस दौरान श्रद्धालुओं के लिए पवित्र गंगाजल का वितरण भी किया गया। गंगाजल को श्रद्धालुओं ने श्रद्धा के साथ ग्रहण किया और अपने घर ले गए। आयोजन के दौरान भगवान भोलेनाथ के साथ श्रीराम दरबार एवं हनुमानजी महाराज का भी अभिषेक किया गया। श्रद्धालुओं ने भगवान के समक्ष पुष्प, बिल्वपत्र एवं अन्य पूजन सामग्री अर्पित कर परिवार की सुख-शांति, समृद्धि और आरोग्य की कामना की। सहस्त्रधारा महाभिषेक के दौरान श्रद्धालुओं ने उत्साह के साथ सहभागिता की। भगवान शिव पर गंगाजल अर्पित करने और पूजा-अर्चना करने के लिए भक्तों में विशेष उत्साह दिखाई दिया। धार्मिक आयोजन के समापन पर श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया तथा भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त किया। आयोजन के मनोरथी सत्यनारायण, ललित, दीपक, दिनेश, अशोक, गिरिराज, प्रत्युष, प्रियांशी, आदित्य, श्रीमन, भूमिन, मिहिका एवं युवराज मैलाना परिवार की ओर से किया गया। परिवार की ओर से आयोजन में सहयोग करने वाले पंडितों, श्रद्धालुओं एवं धर्मप्रेमी नागरिकों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।




Social Plugin