अ.भा.म.महासभा के जिलाध्यक्ष एवं श्रीजी ग्रीन विला के डायरेक्टर का जन्मदिन ‘सेवा दिवस’ के रूप में मनाया, विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों का हुआ आयोजन
भीलवाड़ा। (पंकज पोरवाल) अखिल भारतीय मेघवाल महासभा के जिलाध्यक्ष, मांडल-सुवाणा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष एवं श्रीजी ग्रीन विला के डायरेक्टर शंकरलाल डांगी का जन्मदिन इस वर्ष भी सादगी, सेवा और समाजहित की भावना के साथ ‘सेवा दिवस’ के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों, सामाजिक संगठनों, जनप्रतिनिधियों, व्यापारियों एवं युवाओं ने उनके दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना करते हुए अनेक सेवा गतिविधियों में भाग लिया। सुबह से ही ढोलन गाड़ों के साथ शुभचिंतकों का बधाई देने के लिए तांता लगा रहा। उन्होंने माला एवं साफा पहनाकर डांगी का स्वागत किया। सेवा कार्यों की शुरुआत कोठारी नदी तट स्थित कोटेश्वर महादेव मंदिर में भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना एवं विशेष अभिषेक से हुई। भगवान को खीर एवं मालपुओं का भोग अर्पित कर श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया गया। सभी के सुख, समृद्धि एवं मंगल की कामना की गई। शंकरलाल डांगी कार्यकर्ताओं के साथ गुढ़ा कोटेश्वर गौशाला पहुंचे, जहां गोवंश को हरा चारा एवं लापसी खिलाकर गौ सेवा की। चारभुजा गौ सेवा संस्थान, दांथल में भी गोवंश की सेवा की। शंकरलाल डांगी ने कहा कि वे सदैव समाज एवं जनसेवा के लिए समर्पित रहेंगे। लोगों का विश्वास, स्नेह और सम्मान ही उनकी सबसे बड़ी पूंजी है। कार्यक्रमों का उद्देश्य जन्मदिन को केवल उत्सव तक सीमित न रखकर समाज सेवा से जोड़ना था। वक्ताओं ने कहा कि आज के दौर में जहां जन्मदिन का आयोजन केवल भव्यता और दिखावे तक सीमित होता जा रहा है, वहीं शंकरलाल डांगी द्वारा अपने जन्मदिन को सेवा दिवस के रूप में मनाना समाज के लिए प्रेरणादायी पहल है। इससे युवा पीढ़ी को समाज सेवा, जरूरतमंदों की सहायता और मानवता के मूल्यों को अपनाने की प्रेरणा मिलती है। इस मौके पर भीलवाड़ा महिला कांग्रेस देहात जिलाध्यक्ष सुशीला सालवी, डेयरी के पूर्व चेयरमैन रतनलाल चौधरी, महिला कांग्रेस जिला महासचिव सुगना बलाई, ब्लॉक कांग्रेस उपाध्यक्ष मांडल सुवाणा विजय सिंह राठौर, प्रदेश सचिव ओबीसी प्रकोष्ठ राजस्थान नरेंद्र सिंह गुड्डा, पूर्व तहसीलदार शंकर लाल बलाई, पूर्व तहसीलदार पुष्पेंद्र कुमार बलाई, पूर्व सरपंच जसवंतपुरा मोहन बलाई, श्रीजी ग्रीन विला डायरेक्टर सतू माली, कैलाश माली, भंवर फौजी, रोशन मेघवंशी, संपत मेघवंशी, संतोषपुरा सरपंच प्रत्याशी किशन कीर, योगेश कुमावत, लेहरु जाट भोपाजी नारायण मेघवंशी आरजिया, नाथू मेघवंशी महुआ खुर्द, रामचंद्र बलाई गुडा, गौ सेवक शक्ति सिंह आरजिया, नारायण भोपाजी, धनराज जाट आरजिया, एडवोकेट आशा मेघवंशी आदि मौजूद रहे। शंकरलाल डांगी का जन्मदिन ‘सेवा दिवस’ के रूप में मनाया जाना न केवल एक सामाजिक पहल है, बल्कि यह संदेश भी देता है कि जीवन के उत्सव तभी सार्थक हैं, जब उनसे समाज के जरूरतमंद लोगों के जीवन में खुशियों और उम्मीद की नई किरण पहुंचे।


Social Plugin