पूर्व राजस्व मंत्री के नेतृत्व में निकाली विशाल कावड़ यात्रा, निकाय चुनाव में कांग्रेस की जीत का किया दावा,छुआछूत फैलाने वाली पार्टियों के खिलाफ वोट देकर जनता मुंह करेगी काला
भीलवाड़ा: पूर्व राजस्व मंत्री के नेतृत्व में आज भीलवाड़ा जिले में विशाल कावड़ यात्रा निकाली गई इस दौरान रामलाल जाट ने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि छुआछूत फैलाने वाली राजनीतिक पार्टियों के खिलाफ इस निकाय व पंचायत का चुनाव में जनता मतदान कर मुंह काला करेगी वहीं कांग्रेस कि निकाय चुनाव में जीत होगी।
सावन के अंतिम सोमवार को जिले के शिव मंदिरों में भगवान भोलेनाथ की विशेष पूजा अर्चना की जा रही है जहां विजन इंडिया वेलफेयर सोसाइटी की ओर से उनके संरक्षक कांग्रेस के वरिष्ठ राजनेता पूर्व राजस्व मिनिस्टर रामलाल जाट के नेतृत्व में माण्डल कस्बे की तालाब की पाल से भीलवाड़ा शहर के पास स्थित प्रसिद्ध हरणी महादेव मंदिर तक विशाल कावड़ यात्रा निकाली गई जिसमें हजारों कावडिये भोलेनाथ के जयकार लगाते हुए आगे बढ़ रहे थे । कावड यात्रा भीलवाड़ा शहर में पहुंचने पर कई जगह पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया।
जहा भीलवाड़ा शहर के सुखाडिया सर्कल के निकट कांग्रेस के वरिष्ठ राजनेता लाखाराम गुर्जर और उसके पुत्र ईश्वर गुर्जर की ओर से भव्य स्वागत किया गया इस दौरान रामलाल जाट ने प्रेस से मुखातिब होते हुए कहा कि भगवान शिव ने सृष्टि को बचाने के लिए जहर पिया इसलिए नीलकंठ कहलाए सामाजिक समरसता , भाईचारा ,छुआछूत समानता यह कावड़ यात्रा देती है हमारे सनातन धर्म के हर मंत्र में प्रकृति, वनस्पति, विश्व का कल्याण व प्राणी मात्र की रक्षा हो यह चीज लिखी हैं मैं तो इस मौके पर आव्हान करता हूं कि धर्म के नाम पर कुछ पार्टियों लोगों को गुमराह करती है ऐसी कावड़ यात्राओं से लोगों की गुमराह होने में बचाव होगा भगवान शिव ने कहीं भेदभाव नहीं बताया इस कावड़ यात्रा में जिले के नौजवान युवा भाग ले रहे हैं जिससे भाईचारा कायम होगा।
वही निकाय चुनाव को लेकर पूर्व राजस्व मिनिस्टर ने कहा कि निकाय चुनाव और पंचायत राज चुनाव गांव और शहर की सरकार होती है यह भाजपा चुनाव नहीं करवा रही है हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में संयम लोढ़ा और देवेंद्र ने सुप्रीम कोर्ट तक लड़ाई लड़ी सरकार की मजबूरी हुई और सरकार की नकल कसी गई तब चुनाव करवा रहे हैं इसका श्रेय भाजपा को नहीं है बाकि जनता जनार्दन ने जनता का जनादेश सर्वोपरि होता है मैं इस मौके पर अपील करता हूं कि ऐसे धर्म, जाति और छुआछूत की आड़ में ऐसी पार्टियों के वोट खिलाफ देकर मुंह काला करें इस दौरान हजारों की संख्या में कावड़िये मौजूद रहे।
Somdutt Tripathi
Bhilwara
Mo.09783454856
Bhilwara
Mo.09783454856




Social Plugin