Image 1
Image 2
Image 3
Image 4

शीतल गच्छ यश गुरुणी प्रोत्साहन मंडल द्वारा साध्वियों के वर्षीतप पर चौबीसी आयोजित

भीलवाड़ा (पंकज पोरवाल)। शहर के शीतल स्वाध्याय भवन काशीपुरी में विराजमान महासाध्वी ज्ञानकंवर, साध्वी पुष्पलता, साध्वी सुप्रभा, साध्वी मणिप्रभा एवं साध्वी सुमनप्रभा के सानिध्य में शीतल गच्छ यश गुरुणी प्रोत्साहन महिला मंडल द्वारा वर्षीतप की आराधना कर रही साध्वी प्रतिभा, ज्योतिप्रभा, साध्वी रुचिका आदि तपस्विनियों के तप पर चौबीसी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं की उपस्थिति रही। मंडल की कार्याध्यक्ष नीता बाबेल, राखी खमेसरा, मैना बाफना, शकुंतला खमेसरा, टीना बापना, हेमलता खेराड़ा, सुशीला सिंघवी, सुशीला गोखरू, अनु मेहता, मीना कोठारी, सरोज मेहता सहित अन्य बहनों ने तपस्विनियों की अनुमोदना करते हुए उनके संयम, अनुशासन और साधना के प्रति सम्मान प्रकट किया। इस अवसर पर विराजित साध्वियों ने वर्षीतप तप के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह तप आत्मसंयम और आत्मशुद्धि की साधना का महत्वपूर्ण मार्ग है। उन्होंने बताया कि इस प्रकार की आराधना व्यक्ति के आत्मबल को सुदृढ़ करती है और जीवन में संयमित दृष्टिकोण विकसित करने में सहायक होती है। साथ ही तपस्विनी साध्वीयो तप मंगल बधाई दी। अंत में मंडल द्वारा सभी को प्रभावना की गई।


Uploaded Image