Image 1
Image 2
Image 3
Image 4

संजय कॉलोनी माहेश्वरी महिला मंडल ने किया नवनिर्वाचित अध्यक्ष डाड एवं सचिव मुंदड़ा का सम्मान

 

 

 

 

 

तिलक, माला, शाल एवं पगड़ी पहनाकर किया अभिनंदन, अधिक मास पर कच्ची बस्ती में बच्चों को वितरित की सामग्री

 

 भीलवाडा। (पंकज पोरवाल) संजय कॉलोनी माहेश्वरी महिला मंडल द्वारा संजय कॉलोनी माहेश्वरी समाज संस्थान के नव निर्वाचित अध्यक्ष श्यामलाल डाड एवं सचिव कैलाश मुंदड़ा का सम्मान एवं अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। महिला मंडल की ओर से दोनों पदाधिकारियों का तिलक, माला, शाल एवं पगड़ी पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। महिला मंडल की अध्यक्ष अनुपमा मंत्री ने सभी अतिथियों एवं उपस्थितजनों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर महिला मंडल की सदस्याओं ने समाजहित के कार्यों में बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाते हुए कार्यक्रम को सफल बनाया। सभी महिलाओं ने उत्साह एवं एकजुटता के साथ अपनी उपस्थिति दर्ज कराई तथा नव निर्वाचित अध्यक्ष एवं मंत्री को शुभकामनाएँ प्रेषित की। साथ ही युवा संगठन क्रिकेट टीम के आशीष लढा, कपिल बाहेती, अखिल झंवर, विकास कोठारी, हर्षित कोठारी द्वारा भी नवनिर्वाचित अध्यक्ष और मंत्री का माला एवं मिठाई खिलाकर स्वागत किया। इस अवसर पर मधु लढ़ा, रेणु कोगटा, जतन हिंगड़, मधु बहेडिया, मीता अटल, आशा डाड, प्रियंका मालू, अंजू मंडोवरा, टोनिका झंवर, अदिति लढा, शिखा सोमानी, कोमल सोनी, डिम्पल डाड, शिवानी मूंदड़ा, अर्चना असावा, ज्योति गगड, अंजू बांगड़, रंजना गट्टाणी, किरण समदानी, अल्का लढा, स्नेह लता समदानी उपस्थित रही। अंत में अध्यक्ष एवं मंत्री ने सबका धन्यवाद ज्ञापित किया और समाज हित में होने वाले प्रत्येक कार्य में महिला मंडल के साथ कंधे से कंधा मिलाकर सहयोग करने का संकल्प लिया।उसके बाद सभी संजय कॉलोनी माहेश्वरी महिला मंडल की सदस्याओ ने कच्ची बस्ती में जाकर अधिक मास के उपलक्ष में बच्चों को शीतल पेय, बिस्किट एवं स्टेशनरी वितरण का कार्यक्रम किया।                

Uploaded Image