Image 1
Image 2
Image 3
Image 4

जितो लेडीज विंग के ‘उड़ान स्वयं सिद्धा की व्यापार मेले एवं ‘नाश्ता गली’ बना आकर्षण का केंद्र

 

 

 

 

व्यापार मेले से महिलाओं की प्रतिभा और आत्मनिर्भरता को मिलेगी नई पहचान: नीता बाबेल

 

 

 भीलवाडा। (पंकज पोरवाल) महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण, स्वरोजगार एवं आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जितो लेडीज विंग भीलवाड़ा द्वारा उड़ान स्वयं सिद्धा कीव्यापार मेले एवं नाश्ता गलीकार्यक्रम का भव्य एवं सफल आयोजन किया गया। आयोजन ने महिलाओं की प्रतिभा, रचनात्मकता और उद्यमशीलता को प्रभावी मंच प्रदान किया। जीतो चैयरपर्सन नीता बाबेल ने उपस्थित सदस्यों का स्वागत करते हुए आयोजन की रूपरेखा एवं उद्देश्य पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाकर उनके हुनर को पहचान दिलाना ही इस आयोजन का प्रमुख उद्देश्य है। कार्यक्रम के अंतर्गत साधर्मिक महिलाओं को निःशुल्क स्टॉल उपलब्ध करवाए गए, जिससे वे अपने उत्पादों एवं व्यवसाय को व्यापक स्तर पर प्रस्तुत कर सकें। व्यापार मेले में घरेलू उत्पाद, हस्तनिर्मित वस्तुएं, खाद्य सामग्री, पारंपरिक सामग्री एवं विभिन्न व्यावसायिक स्टॉल आकर्षण का केंद्र रहे। वहीं नाश्ता गलीमें विविध स्वादिष्ट व्यंजनों का उपस्थित लोगों ने आनंद लिया। पूरे आयोजन में उत्साह, नवाचार एवं महिला उद्यमिता का सशक्त स्वरूप देखने को मिला। कार्यक्रम में नीता बाबेल, मुख्य सचिव अर्चना पाटोदी, आयोजन संयोजिका सुमन लोढ़ा एवं सह संयोजिका लाड़ मेहता का विशेष सहयोग रहा। आयोजन की सफलता में चन्दा सुराणा, आगम सुराणा, सुधीर कुमार सुराणा, वनिता लोढ़ा, पूनम लोढ़ा, अनिला बोरदिया, आशा सोनी, रिद्धि गोखरू एवं हर्षिता गोखरू सहित अनेक सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। सुनिल चपलोत ने बताया कि कमला चौधरी, रेखा कोठारी, लीना जैन, अपर्णा सामसूखा, बलवीर देवी चौरड़िया, स्मिता पिपाडा सहित बड़ी संख्या में सदस्यो की उपस्थित रही।            

Uploaded Image