विजयसिंह पथिकनगर माहेश्वरी समाज संस्थान के समाजजनों ने लिया बढ़-चढ़कर भाग
भीलवाड़ा (पंकज पोरवाल)। विजयसिंह पथिकनगर माहेश्वरी समाज संस्थान के निर्माणाधीन भवन “महेश्वरम” में शनिवार को हवन एवं सुंदरकाण्ड पाठ का भव्य आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठजनों, महिलाओं, युवाओं एवं बच्चों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर धार्मिक वातावरण को भक्तिमय बना दिया। संस्थान के अध्यक्ष बनवारी लाल सोमानी ने बताया की कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन पूजन से हुआ। इसके पश्चात सुंदरकाण्ड पाठ का सामूहिक आयोजन किया गया, जिसमें उपस्थित श्रद्धालुओं ने भगवान श्री राम एवं हनुमान जी के जयकारों के साथ भक्ति रस में सहभागिता निभाई। आयोजन स्थल पर पूरे समय आध्यात्मिक एवं धार्मिक वातावरण बना रहा। मीडिया प्रभारी सूर्य प्रकाश लढा ने बताया की विशिष्ट अतिथि के रूप में अखिल भारतीय माहेश्वरी महासभा के पूर्व सभापति रामपाल सोनी, प्रदेशाध्यक्ष राधेश्याम चेचानी सहित कैलाश कोठारी, जगदीश कोगटा, अशोक बाहेती, केदार गगरानी, ओम प्रकाश नरानीवाल केदार जागेटिया, सुशील मरोठिया, राजेंद्र कचोलिया, चांदमल सोमानी, कृष्ण गोपाल जागेटिया, सुरेश कचोलिया, अभिजीत शारदा, महावीर समदानी, प्रमोद डाड, अनूप सोमानी, पंकज पोरवाल, रामपाल गग्गड के साथ ही माहेश्वरी समाज भीलवाड़ा के गणमान्य सदस्यों कि गरिमामयी उपस्थिति रही। मंत्री महावीर अजमेरा ने बताया कि नवीन कार्यकारिणी के गठन के पश्चात निर्माणाधीन भवन “महेश्वम” में पुनः कार्य प्रारंभ होने के उपलक्ष्य में यह आयोजन रखा गया। उन्होंने कहा कि समाज के सहयोग एवं एकता से भवन निर्माण कार्य को शीघ्र पूर्ण करने का प्रयास किया जाएगा। दामोदर लढा, शंभू प्रसाद काबरा, शांति लाल काबरा, सुरेश गट्टाणी ने जोड़े सहित हवन में आहुतियाँ दी। स्वागत प्रभारी श्याम लढा, द्वारा महेश्वरम पर पधारे सभी अतिथियों का तिलक, दुपट्टा, पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम में समाज के अनेक पदाधिकारी, कार्यकारिणी सदस्य, महिला मंडल एवं युवा संगठन के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।


Social Plugin