Image 1
Image 2
Image 3
Image 4

पूर्व मंत्री कालूलाल गुर्जर का हर्षोल्लास से मनाया जन्मदिन

 

 

 

 

समर्थकों और कार्यकर्ताओं ने केक काटकर दी शुभकामनाएं, की दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना

 

 

 भीलवाड़ा (पंकज पोरवाल) वस्त्रनगरी भीलवाड़ा में पूर्व मंत्री कालूलाल गुर्जर का जन्मदिन हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर उनके समर्थकों, कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर उन्हें शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के दौरान केक काटकर जन्मदिन मनाया गया और उपस्थित लोगों ने माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया। समर्थकों ने उनके दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की। इस मौके पर सामाजिक कार्यों को भी प्राथमिकता देते हुए जरूरतमंदों को फल और मिठाइयां वितरित की गईं। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कालूलाल गुर्जर के राजनीतिक और सामाजिक योगदानों को याद करते हुए उनके कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि गुर्जर हमेशा क्षेत्र के विकास और जनहित के मुद्दों के लिए सक्रिय रहे हैं। इस दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला और पूरे आयोजन में उत्सवी माहौल बना रहा। आयोजन में कल्पेश चौधरी, मुरलीधर जोशी, सुखलाल गुर्जर, गोपाल तेली, गोपाल गुर्जर जीपीया, लादुलाल जाट, मोहनलाल सराधना, कुलदीप शर्मा, अर्पित समदानी, ओमप्रकाश शर्मा, तेजेन्द्र गुर्जर, नाहर सिंह पुरावत, भंवर कीर, प्रकाश मारु, नवीन कोठारी, कन्हैयालाल शर्मा, गोपाल गुर्जर, शांतिलाल गुर्जर, राजमल जीनगर, नारायण रेगर, शंभू लाल कीर, मुकेश सोनी, किरण सालवी, अरविंद सेन, प्रकाश मेहरा, पूरण माली, करण सिंह, धर्मनारायण सेन, अशोक बोहरा सहित विभिन्न गणमान्य नागरिक, समर्थक कार्यकर्ता मौजूद रहे और सभी ने मिलकर इस अवसर को यादगार बनाया।           

Uploaded Image