महेश नवमी महोत्सव 2026ः पिकलबॉल प्रतियोगिता में रोमांचक मुकाबलों में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, विजेताओं ने लहराया परचम
भीलवाड़ा। (पंकज पोरवाल) महेश नवमी महोत्सव 2026 के अंतर्गत आयोजित की गई भव्य पिकलबॉल प्रतियोगिता का समाजजनों एवं खिलाड़ियों के अभूतपूर्व उत्साह के साथ शानदार समापन हुआ। वर्तमान समय में विश्व के सबसे तेजी से विकसित होने वाले इस खेल के प्रति युवाओं से लेकर वरिष्ठ खिलाड़ियों तक में भारी क्रेज देखा गया। अपनी सरलता, रोमांच और प्रतिस्पर्धात्मक स्वरूप के कारण इस खेल ने सभी का दिल जीत लिया। इस भव्य प्रतियोगिता में 160 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लेकर इसे क्षेत्र की सबसे बड़ी पिकलबॉल प्रतियोगिताओं में से एक बना दिया। पिकलबॉल प्रभारी सीए नरेश जागेटिया, राजेश भदादा, सीए अतुल सोमानी, मुकेश सोमानी ने बताया कि प्रतियोगिता को आयु वर्ग के आधार पर दो श्रेणियों (जूनियर और सीनियर) में आयोजित किया गया था, जिसमें फाइनल मुकाबलों के बाद सीनियर ग्रुप (25 वर्ष से अधिक आयु वर्ग) में कड़े मुकाबले में प्रणल मोदानी एवं हर्षिल नुवाल ने शानदार खेल दिखाते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया। वहीं बेहतरीन चुनौती पेश करने वाले अंकुश काबरा एवं स्वर्णिम छापरवाल इस श्रेणी में उपविजेता रहे। तथा जूनियर ग्रुप (25 वर्ष से कम आयु वर्ग) युवाओं के इस वर्ग में संयम माहेश्वरी और अरिजीत डागा ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन की बदौलत विजेता बनने का गौरव हासिल किया। इसके साथ ही कड़ी टक्कर देने वाले कार्तिक मूंदड़ा एवं कीर्तन झंवर प्रतियोगिता में उपविजेता रहे। सह प्रभारी सीए अंकित लखोटिया एवं अरूण बियाणी ने बताया कि प्रतियोगिता के बाद विजेताओं को विशिष्ठ अतिथी एसएन मोदानी, केदार गगरानी, भेरू लाल काबरा, सुनील जागेटिया, राजेंद्र कोगटा, संजीव सोनी, ओपी डाड, नवीन काकानी द्वारा पुरुस्कार स्वरुप ट्रॉफियों का वितरण किया गया। उपस्थित अतिथियों ने खिलाड़ियों की खेल भावना की सराहना करते हुए कहा कि खेल समाज में स्वास्थ्य, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता एवं आपसी भाईचारे को बढ़ावा देने का सशक्त माध्यम हैं। मिडिया प्रभारी पंकज पोरवाल ने बताया की सहप्रभारी सीए दिनेश आगाल, सीए मोहित लढ़ा, सीए नवनीत तोतला, विकास बल्दवा एवं विवेक पटवारी ने सभी व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से संभाला। इस पूरे आयोजन को भव्य रूप देने में अयोध्या एंटरप्राइजेज एवं वृंदावन हाइट्स का भी महत्वपूर्ण सहयोग प्राप्त हुआ, जिनके सौजन्य से खिलाड़ियों एवं दर्शकों के लिए विश्वस्तरीय व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा सकीं। आयोजन समिति ने सभी विजेता व उपविजेता खिलाड़ियों को बधाई दी है, साथ ही सभी प्रतिभागियों, अभिभावकों, दर्शकों एवं सहयोगकर्ताओं का इस महोत्सव को ऐतिहासिक बनाने के लिए हृदय से आभार व्यक्त किया है।

Social Plugin