Image 1
Image 2
Image 3
Image 4

एमपीएल में नॉकआउट की जंग हुई और अधिक रोमांचक, बसंत विहार और भोपालगंज की शानदार जीत



अभिषेक टोटला और शशांक लढा बने मैच के हीरो, लीग चरण में हर मुकाबला साबित हो रहा है निर्णायक


 भीलवाड़ा। (पंकज पोरवाल) श्री नगर माहेश्वरी सभा के तत्वावधान में आयोजित माहेश्वरी प्रीमियर लीग (एमपीएल 2026) के पांचवें दिवस पर मोदी ग्राउंड में खेले गए मुकाबलों में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। लीग चरण के मुकाबले जैसे-जैसे आगे बढ़ रहे हैं, नॉकआउट में जगह बनाने की प्रतिस्पर्धा और अधिक रोमांचक होती जा रही है। मुख्य खेल प्रभारी कैलाश ईनाणी व अभिजीत सारडा ने बताया की पांचवें दिवस पर अतिथी के रूप में सीमा कोगटा, मानकंवर काबरा, मोना डाड, भारती बाहेती, निशा काकाणी, प्रिति लोहिया, दिव्या काल्या, चेतना जागेटिया, इंदिरा झंवर, वीणा मोदी, विनीता तोषनीवाल, निशा सोनी, सोनल माहेश्वरी, कल्पना सोमानी, आशा डाड, रीना डाड, अनीता सोमाणी, अमीता मून्दडा, शिव सोडाणी, राजू शाह, संजीव सोनी, नवीन काकाणी, राजू तोषनीवाल, मनोज सारडा, नारायण लाहोटी, हरीश पोरवाल, दीपक भदादा, मनीष भदादा, दिनेश बागड़, भैरूलाल सोमानी, मुकेश जागेटिया, लक्ष्मीनारायण मून्दडा, प्रमोद कुमार मुन्दडा, दिनेश काबरा, बृजमोहन सोमाणी, लोकेश आगाल, श्रीलाल कोगटा, सत्येंद्रर बिड़ला, महावीर समदानी, देवेन्द्र सोमानी उपस्थित रहे। क्रिकेट खेल प्रभारी आदित्य मालीवाल, प्रतीक काल्या, भरत सेाडानी ने बताया की एमपीएल के पांचवे दिन के पहले मुकाबले में बसंत विहार और चंद्रशेखर आजाद नगर के बीच संघर्षपूर्ण मैच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए बसंत विहार की टीम ने निर्धारित ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 101 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी चंद्रशेखर आजाद नगर की टीम बसंत विहार के गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी और 6 विकेट खोकर केवल 79 रन ही बना पाई। इस प्रकार बसंत विहार ने 22 रन से शानदार जीत दर्ज की। टीम की जीत में अभिषेक टोटला का अहम योगदान रहा। उन्होंने 36 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली और उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। वही दूसरे मुकाबले में भोपालगंज और पुराना शहर आमने-सामने रहे। पहले बल्लेबाजी करते हुए भोपालगंज ने 3 विकेट पर 125 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। जवाब में पुराना शहर की टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए 8 विकेट पर 100 रन ही बना सकी। भोपालगंज ने यह मुकाबला 25 रन से अपने नाम कर लिया। इस मैच के नायक शशांक लढा रहे, जिन्होंने शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन करते हुए 59 रन बनाने के साथ 5 विकेट भी झटके। उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। क्रिकेट खेल प्रभारी राजेन्द्र मालू, मनोज लाठी, राजेश सोडाणी ने बताया कि इससे पूर्व सोमवार देर रात खेले गए मुकाबलों में भी रोमांच की कोई कमी नहीं रही। पहले मैच में संजय कॉलोनी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लक्ष्य को 8वें ओवर में ही हासिल कर 7 विकेट से जीत दर्ज की। डॉ. अंकुर जाखेेटिया ने 30 रन और 1 विकेट लेकर मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार प्राप्त किया। दूसरे मुकाबले में पुराना शहर और संजय कॉलोनी के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिला। पहले बल्लेबाजी करते हुए पुराना शहर ने 99 रन बनाए। जवाब में संजय कॉलोनी की टीम निर्धारित ओवरों में 91 रन ही बना सकी और पुराना शहर ने 8 रन से रोमांचक जीत हासिल की। प्रतीक राठी ने 32 रन बनाने के साथ 1 विकेट लेकर ऑलराउंड प्रदर्शन किया और मैन ऑफ द मैच चुने गए। पांचवें दिवस के बाद अंक तालिका की स्थिति और अधिक रोचक हो गई है। सभी टीमें नॉकआउट चरण में प्रवेश सुनिश्चित करने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर रही हैं। क्रिकेट प्रेमियों को आगामी मुकाबलों में भी कड़े संघर्ष और रोमांचक मुकाबले देखने को मिलने की उम्मीद है। एमपीएल 2026 में हर दिन नए रोमांच और शानदार प्रदर्शन देखने को मिल रहे हैं, जिससे यह प्रतियोगिता माहेश्वरी समाज के खेल प्रेमियों के बीच विशेष आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।

Uploaded Image