Image 1
Image 2
Image 3
Image 4

महेश नवमी महोत्सव: नगर माहेश्वरी महिला संस्थान द्वारा महिलाओं और युवाओं की प्रतिभा को मिला मंच




महेश नवमी महोत्सव: कौन बनेगा माहेश्वरी माइंड मास्टर” में दिखा हॉट  सीट का रोमांच,  वाद-विवाद में तर्कों से परखी ‘फ्यूचर वर्सेस फैमिली’ की प्राथमिकता

 भीलवाड़ा। (पंकज पोरवाल) श्री नगर माहेश्वरी सभा, भीलवाड़ा के तत्वावधान में नगर माहेश्वरी महिला संस्थान द्वारा महेश नवमी महोत्सव के अंतर्गत विभिन्न रचनात्मक एवं बौद्धिक प्रतियोगिता द्वितीय दिवस पर “ममता की पाठशाला: संस्कारों की दौड़”, “कौन बनेगा माहेश्वरी माइंड मास्टर” एवं वाद-विवाद प्रतियोगिता का सफल एवं भव्य आयोजन किया गया। संस्थान की अध्यक्षा वीणा मोदी ने बताया कि आयोजन का उद्देश्य समाज में संस्कार, पारिवारिक मूल्य एवं सामाजिक एकता को सुदृढ़ करना है, वहीं सचिव विनीता तोषनीवाल के अनुसार समाज के बच्चों, युवाओं एवं महिलाओं ने पूरे उत्साह के साथ भाग लेकर अपनी प्रतिभा, ज्ञान एवं रचनात्मकता का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। “ममता की पाठशाला दृ संस्कारों की दौड़” प्रतियोगिता की मुख्य प्रभारी रीना डाड रहीं तथा इसका संयोजन पुराना शहर माहेश्वरी महिला संगठन की ज्योति भदादा एवं अनीता बाहेती द्वारा किया गया, जिसमें माताओं ने बच्चों को संस्कारों के महत्व एवं जीवन में उनके उपयोग के बारे में जानकारी प्रदान की तथा उन्हें व्यवहारिक रूप से संस्कारित जीवन की सीख दी। प्रथम शीतल जागेटिया, द्वितीय खुशबु बसेर तृतीय अर्चना शारदा रही। वहीं “कौन बनेगा माहेश्वरी माइंड मास्टर” प्रतियोगिता में 7 टीमों माहेश्वरी वॉरियर्स, माहेश्वरी राइजिंग स्टार्स, माहेश्वरी चैंपियंस, माहेश्वरी प्राइड, माहेश्वरी लीजेंड्स, माहेश्वरी रॉयल्स एवं माहेश्वरी शक्ति के बीच बेहद रोमांचक और ज्ञानवर्धक मुकाबला देखने को मिला। प्रतिभागियों ने हॉट सीट पर बैठकर सामान्य ज्ञान एवं त्वरित निर्णय क्षमता का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। इस प्रतियोगिता की मुख्य प्रभारी शशि अजमेरा एवं लीला राठी रहीं तथा संयोजन बसंत विहार माहेश्वरी महिला संगठन की शोभा राठी एवं सुनीता लड्डा द्वारा किया गया। पूरे कार्यक्रम की तकनीकी रूपरेखा तैयार करने में आरूषी राठी का विशेष योगदान रहा। प्रथम माहेश्वरी शक्ति द्वितीय माहेश्वरी प्राइड, तृतीय माहेश्वरी वॉरीयर रही। इसके साथ ही वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन सीमा बिरला एवं जतन हिंगड़ के मुख्य प्रभार में सम्पन्न हुआ तथा इसका संयोजन आर.के.आर.सी. व्यास महिला संगठन की पल्लवी लढा एवं रंजना बिरला द्वारा किया गया। प्रतियोगिता का विषय “फ्यूचर वर्सेस फैमिली - प्राथमिकता की परख” रहा, जिसमें प्रतिभागियों ने अपने-अपने तर्कों से करियर और पारिवारिक मूल्यों के बीच संतुलन पर प्रभावशाली विचार प्रस्तुत किए और माहौल को विचारोत्तेजक बना दिया। प्रथम आंचल माहेश्वरी, द्वितीय देवांशी मालू ,तृतीय भूमिका लढ्ढा रही। आयोजन में अतिथि के रूपर में ओम नराणीवाल, अतुल राठी, राजेन्द्र कचोलिया, प्रमोद डाड, गोपाल नराणीवाल, अर्चित मुंदड़ा, अंकित लखोटिया, शांति लाल डाड, लीला नराणीवाल, वीना राठी, राखी राठी मीनु झंवर, आदि उपस्तिथ रहे। कार्यक्रमों के सफल प्रबंधन में अनु मोदी ,लीना कोठारी, नीलम दरगड़, चेतना बसेर, कल्पना सोनी एवं शीतल अजमेरा का विशेष योगदान रहा। अंत में संस्थान पदाधिकारियों ने सभी प्रतिभागियों, अभिभावकों, प्रभारियों, संयोजकों एवं निर्णायकों का आभार व्यक्त किया तथा आगामी कार्यक्रमों को लेकर समाजजनों में उत्साह का वातावरण देखा गया।



Regards
Pankaj Porwal
9414111390,9587462200
Uploaded Image Uploaded Image