संघ के शताब्दी वर्ष पर भीलवाड़ा में बनेगा अनूठा नजारा, तीन मार्गों से निकलकर एक होंगे स्वयंसेवक
त्रिवेणी संगम पर एक साथ मिलेंगे तीन पथ संचलन, 2.1 किलोमीटर की बनेगी स्वयंसेवकों की विराट रिंग
भीलवाड़ा (पंकज पोरवाल)। संघ स्थापना के 100 वर्ष पूरे होने के ऐतिहासिक अवसर पर भीलवाड़ा में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का विजयादशमी संचलन इस बार भव्य और अनूठे स्वरूप में नजर आएगा। 20 अक्टूबर को शहर के तीन अलग-अलग मार्गों से निकलने वाले संचलन अंबेडकर चौराहे पर एक साथ मिलकर ‘त्रिवेणी संगम’ बनाएंगे। इसके बाद स्वयंसेवकों का अनुशासित कदमताल करते हुए ऐसा अनूठा दृश्य बनेगा, जिसमें करीब 2.1 किलोमीटर लंबी स्वयंसेवकों की विशाल रिंग तैयार होगी। संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित यह कार्यक्रम शहर में आकर्षण का केंद्र रहेगा। विभाग संघचालक चांदमल सोमानी एवं महानगर संघचालक कैलाश खोईवाल ने बताया कि मंगलवार सुबह 10 बजकर 21 मिनट पर तीनों संचलन अंबेडकर चौराहा/रेलवे स्टेशन पर एक साथ मिलेंगे। इसके बाद सुबह 10 बजकर 26 मिनट पर गोलप्याऊ चौराहे से तीनों संचलन अलग-अलग होकर निर्धारित मार्गों पर आगे बढ़ेंगे। योजना के अनुसार, भीमगंज थाने से एमजी हॉस्पिटल के मुख्य द्वार के बीच संचलन क्रमांक-1 के पीछे संचलन क्रमांक-2 जुड़ेगा। इसके बाद तीसरा संचलन भी इनके पीछे आकर मिलेगा। इस तरह तीनों संचलनों के समन्वय से स्वयंसेवकों की करीब 2.1 किलोमीटर लंबी विशाल रिंग बनेगी। संचलन भीमगंज थाने से सर्राफा बाजार, बड़ा मंदिर, धानमंडी, शहीद चौक, सांगानेरी गेट स्थित झलकारी देवी चौराहा, माली समाज नोहर, नेहरू रोड और माणिक्य नगर होते हुए वापस भीमगंज थाने पहुंचेगा। इस दौरान अलग-अलग दिशाओं से संचलनों का आगे बढ़ना और एक-दूसरे से जुड़ना आकर्षण का केंद्र रहेगा। संघ पदाधिकारियों ने बताया कि शताब्दी वर्ष के इस आयोजन का दृश्य स्वयंसेवकों के लिए ऐतिहासिक और अविस्मरणीय रहेगा। उन्होंने सभी समाज बंधुओं से सपरिवार शामिल होकर इस भव्य आयोजन के साक्षी बनने की अपील की है।

Social Plugin