रीको चौथे फेज में भीलवाड़ा मजदूर संघ ने किया स्वागत, जनप्रतिनिधियों व समाजसेवियों का भी सम्मान
भीलवाड़ा (पंकज पोरवाल)। नागौर जिले की जायल नगरपालिका की प्रथम निर्वाचित चेयरमैन श्रीमती कमलेश चौधरी के प्रतिनिधि पन्नालाल चौधरी (ससुर) के भीलवाड़ा आगमन पर भीलवाड़ा मजदूर संघ की ओर से रीको चौथे फेज में स्वागत एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान संघ के पदाधिकारियों, सदस्यों और श्रमिकों ने जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों, व्यायामशाला के उस्तादों एवं उद्योगपतियों का भी सम्मान कर सामाजिक एकजुटता का संदेश दिया। समारोह में चेयरमैन प्रतिनिधि पन्नालाल चौधरी के साथ भीलवाड़ा नगर निगम के वार्ड 10 के पार्षद प्रतिनिधि गजेंद्र सिंह, वार्ड 4 के पार्षद राहुल जाट, श्रीराम मंडल सेवा संस्थान के अध्यक्ष शांति प्रकाश मोहता, शिव व्यायामशाला पुर के उस्ताद जगदीश बिश्नोई, माली महासभा भीलवाड़ा के अध्यक्ष मदनलाल माली, उद्योगपति जगदीश सोनी एवं तरुण दवे का स्वागत-सम्मान किया गया। इस अवसर पर मजदूर महासंघ के उपाध्यक्ष नंदलाल माली, महामंत्री बंसीलाल, कार्यकारिणी सदस्य सुखराम प्रजापत, गजेंद्र सिंह, विक्रम सिंह, राजू जाट, भंवरलाल सारण, चुन्नीलाल चौधरी, तारापुरी, देवीलाल गाडरी, डालचंद माली, धन्नालाल माली, दिनेश पाराशर एवं शोभालाल सहित भीलवाड़ा मजदूर संघ के सदस्य और श्रमिक मौजूद रहे।




Social Plugin