Image 1
Image 2
Image 3
Image 4

पार्श्वनाथ महिला मंडल ने सजाई नृत्य की महफिल


 

गरबा की थाप पर झूमीं महिलाएं, मां दुर्गा की आराधना की, भक्ति के साथ सेहत का दिया संदेश

 

गरबा नृत्य शारीरिक गतिविधि का अच्छा माध्यम है: कविता जैन

 

  भीलवाड़ा (पंकज पोरवाल)। गरबा की थाप, भक्ति का उल्लास और सकारात्मकता का संदेश.... शास्त्री नगर स्थित पार्श्वनाथ महिला मंडल की ओर से एक निजी रिसोर्ट में आयोजित गरबा कार्यक्रम में महिलाएं उत्साह के साथ झूमीं। आयोजन में गरबा को मां दुर्गा की आराधना के साथ शारीरिक सक्रियता और मानसिक प्रसन्नता का माध्यम बताया गया। कविता जैन ने कहा कि गरबा नृत्य शारीरिक गतिविधि का अच्छा माध्यम है। उन्होंने बताया कि 30 मिनट गरबा करने से अच्छी शारीरिक कसरत होती है और कैलोरी खर्च करने में मदद मिलती है। वहीं, ललिता जैन ने कहा कि मां दुर्गा की भक्ति और गरबा नृत्य से मन प्रसन्न रहता है तथा दिनभर का तनाव दूर करने में मदद मिलती है। मंडल अध्यक्ष सुनीता पाटनी ने बताया कि गरबा का अर्थ गर्भ दीप से जुड़ा है, जो जीवन, ऊर्जा और सकारात्मकता का प्रतीक है। गरबा के माध्यम से मन में सकारात्मक विचारों का संचार होता है। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष सुनीता पाटनी, सचिव तनुजा टोंग्या, संरक्षिका सीमा गदिया, अलका सेठी, बेला चौधरी, संचालिका कविता जैन एवं ललिता कासलीवाल सहित मंडल की सदस्याएं उपस्थित रहीं। अंत में सचिव तनुजा टोंग्या ने आभार व्यक्त किया।     

Uploaded Image