स्व.रतन लाल नोलखा की पुण्य स्मृति में हुआ आयोजन, प्रत्येक रक्तदाता को मिला विशेष उपहार
महेश छात्रावास में होगा मेगा रक्तदान शिविर आज, युवाओं एवं समाजबंधुओं से बढ़-चढ़कर भागीदारी की अपील
भीलवाड़ा। (पंकज पोरवाल) श्रीनगर माहेश्वरी सभा के तत्वावधान में आयोजित महेश नवमी महोत्सव 2026 के तहत नितिन स्पिनर्स लिमिटेड में स्व.रतन लाल नोलखा की पुण्य स्मृति में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ नितिन स्पिनर्स के चैयरमेन दिनेश नौलखा एवं नितिन नौलखा, जिलाध्यक्ष अशोक बाहेती, ओम नरानीवाल के आतिथ्य एवं संयोजक अतुल राठी और नगर अध्यक्ष केदार जागेटिया व केदार गगरानी, मंत्री सुरेश बिड़ला के नेतृत्व में भगवान महेश की तस्वीर के समक्ष द्वीप प्रज्वलित कर किया गया। शिविर सुबह 09.15 बजे से शुरू हुआ, जो शाम 5.00 बजे तक जारी रहा। शिविर में स्टाफ सहित कर्मचारियो का भारी गर्मी के बावजूद उत्साह देखने लायक था। मुख्य प्रभारी तरुण सोमानी व राकेश काबरा ने बताया की शिविर में 211 युनिट रक्त संग्रहित किया गया। रक्त संग्रहण रामस्नेही ब्लड बैंक और अरिहन्त ब्लड बैंक ने किया, शिविर में भाग लेने वाले प्रत्येक रक्तदाता को विशेष उपहार, प्रशस्ती पत्र प्रदान किया गया। रक्तदान मुख्य प्रभारी महेश जाजू व अंकित सोमानी ने बताया की शिविर को सफल बनाने मे कंपनी सीईओ संदीप गर्ग, जनरल मैनेजर ओपी वर्मा, महिपाल सिंह चुंडावत, एसके यादव, अशोक राणा, दिनेश काबरा, गोविंद सोलंकी का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ सहित कई समाजबंधुओ द्वारा शिविर का अवलोकन कर रक्तदाताओं का संबल बढ़ाने के साथ ही मानव सेवा के लिए उनके जज्बे की सराहना की। संयोजक अतुल राठी ने बताया कि महेश नवमी महोत्सव के उपलक्ष्य में रविवार को मेगा रक्तदान शिविर का आयोजन महेश छात्रावास में किया जाएगा। समाज सेवा एवं मानव कल्याण की भावना को समर्पित इस शिविर में बड़ी संख्या में रक्तदाताओं के पहुंचने की संभावना है। आयोजन समिति ने समाजबंधुओं एवं आमजन से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर रक्तदान करें और जरूरतमंद मरीजों की सहायता में अपना योगदान दें। समिति का मानना है कि ऐसे सामाजिक आयोजनों से सेवा, सहयोग और मानवता के मूल्यों को मजबूती मिलती है। शिविर में रक्त संग्रह के लिए अनुभवी चिकित्सकों एवं मेडिकल टीम की व्यवस्था की गई है। रक्तदाताओं के स्वास्थ्य परीक्षण के बाद ही रक्तदान कराया जाएगा। साथ ही रक्तदाताओं के लिए आवश्यक सुविधाएं एवं अल्पाहार की भी व्यवस्था रहेगी। महेश नवमी महोत्सव के अंतर्गत आयोजित होने वाला यह मेगा रक्तदान शिविर समाज की सेवा भावना और जनकल्याण के प्रति समर्पण का एक प्रेरणादायी उदाहरण बनेगा।


Social Plugin