नियुक्ति पर लायंस क्लब सदस्यों में हर्ष, सेवा कार्यों को मिलेगा नया आयाम
भीलवाड़ा। (पंकज पोरवाल) लायंस क्लब इंटरनेशनल के डिस्ट्रिक्ट 3233 म्-2 रीजन 1 के लिए समाजसेवी एवं सक्रिय लायन सदस्य अतुल राठी को रीजनल सेक्रेटरी मनोनीत किया गया है। राठी की नियुक्ति की घोषणा होते ही क्लब सदस्यों एवं शुभचिंतकों में खुशी की लहर दौड़ गई। अतुल राठी काफी लंबे समय से लायंस क्लब के विभिन्न सेवा एवं जनकल्याणकारी कार्यों से जुड़े हुए हैं। उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण, रक्तदान शिविर, जरूरतमंदों की सहायता तथा सामाजिक जागरूकता कार्यक्रमों में सक्रिय भूमिका निभाई है। संगठन के प्रति उनकी निष्ठा, कार्यकुशलता एवं नेतृत्व क्षमता को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। नियुक्ति के बाद क्लब पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने उनका स्वागत कर शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर लायन अतुल राठी ने डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन निशांत जैन एवं पीडीजी लायन दिलीप तोषनीवाल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर वे पूर्णतः खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने विश्वास दिलाया कि रीजन चेयरमैन लायन पवन पवार के नेतृत्व में समर्पित भाव से कार्य करते हुए डिस्ट्रिक्ट 3233 म्-2 को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने तथा सेवा कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देंगे। राठी ने मनोनयन पर कहा कि संगठन की सेवा, सदस्यता विस्तार एवं समाजहित के विभिन्न प्रकल्पों को सफल बनाने के लिए वे पूरी निष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करेंगे। तथा क्लब के सभी सदस्यों के सहयोग से समाजहित के कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाया जाएगा तथा जरूरतमंद लोगों तक सेवा का लाभ पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। क्लब के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में क्षेत्र में लायंस क्लब की गतिविधियां और अधिक सशक्त होंगी तथा संगठन के सेवा, समर्पण और मानवता के मूल उद्देश्यों को नई दिशा मिलेगी।


Social Plugin