स्वास्थ्य एवं स्वावलंबन का संदेश, आमजन को ठंडे पेय पदार्थ एवं ताजे फलों का किया वितरण
भीलवाड़ा। (पंकज पोरवाल) अखिल भारतवर्षीय मारवाड़ी महिला समिति द्वारा महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने तथा महिलाओं में स्वास्थ्य, आत्मनिर्भरता और सामाजिक जागरूकता के प्रति सकारात्मक संदेश पहुंचाने के उद्देश्य से एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। तथा भीषण गर्मी से राहत प्रदान करने के लिए आमजन को ठंडे पेय पदार्थ एवं ताजे फलों का रस वितरण किया गया। महिला सशक्तिकरण प्रभारी जतन हिगंड़ द्वारा ग्रामीण महिलाओं को अपने अधिकारों, स्वास्थ्य एवं शिक्षा के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया गया। समिति की पदाधिकारियों ने कहा कि आज की महिला हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रही है और समाज के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। महिलाओं को उचित अवसर एवं प्रोत्साहन देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना समय की आवश्यकता है। इस अवसर पर समिति द्वारा जरूरतमंद महिलाओं को कौशल विकास प्रशिक्षण से जोड़ने तथा उन्हें स्वरोजगार के लिए प्रेरित करने का संकल्प भी लिया गया। अध्यक्ष मधु लढा, सचिव अनुपमा मंत्री ने बताया की भीषण गर्मी को देखते हुए सेवा कार्य के अंतर्गत आमजन, राहगीरों, श्रमिकों एवं जरूरतमंद लोगों को ठंडे पेय पदार्थ एवं ताजे फलों का रस वितरित कर उन्हें गर्मी से राहत प्रदान की गई। इस सेवा कार्य का उद्देश्य गर्मी से राहत पहुंचाना एवं मानव सेवा के प्रति अपनी सामाजिक जिम्मेदारी निभाना रहा। समिति की महिलाओं ने पूरे उत्साह एवं समर्पण भाव से इस कार्यक्रम में भाग लिया तथा सेवा भावना के साथ सहयोग प्रदान किया। उक्त कार्यक्रमों में समिति की सेवा संस्कार प्रमुख पुष्पा मूंदड़ा, निर्मला बाहेती एवं स्नेहा काबरा, उषा सोनी, उषा सोमानी, चेतना बसेर, स्नेह लता पटवारी, उषा समदानी, उषा पटवारी, पुष्पा मूंदड़ा, प्रियंका जैन सहित कई महिलाएं उपस्थिति रही। अखिल मारवाड़ी महिला समिति समय-समय पर सामाजिक एवं सेवा कार्यों के माध्यम से समाजहित में निरंतर कार्य करती रही है और आगे भी इसी प्रकार मानव सेवा के कार्य जारी रखे जाएंगे।


Social Plugin