Image 1
Image 2
Image 3
Image 4

रक्तदान एक महादान है, जिससे जरूरतमंद मरीजों की जान बचाई जा सकती है: पन्नालाल चौधरी

मजदूर संघ (टेक्सटाइल लेबर) द्वारा विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन, श्रमिकों में रक्तदान की लगी होड ,     668 यूनिट रक्तदान हुआ संग्रहित 


शिविर में रामस्नेही चिकित्सालय की नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रतिष्ठा छीपा ने की नेत्र जांच, श्रम विभाग टीम ने बनाये श्रमिकों के ई-श्रमिक कार्ड

भीलवाड़ा (पंकज पोरवाल)। वस्त्रनगरी भीलवाड़ा में अन्तरराष्ट्रीय मजूदर दिवस के अवसर पर भीलवाड़ा मजदूर संघ (टेक्सटाइल लेबर) के तत्वावधान में शुक्रवार को रीको फोर्थ फेज में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में बड़ी संख्या में श्रमिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और रक्तदान कर मानवता की सेवा का संदेश दिया। शिविर का शुभारंभ सुबह 9.15 बजे राम दरबार की तस्वीर पर माल्यार्पण करके किया गया। शाम 7 बजे तक चले शिविर में 668 यूनिट रक्तदान संग्रहित हुआ। प्रचण्ड गर्मी की परवाह किए बिना श्रमिकों में रक्तदान को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। युवा श्रमिकों के साथ-साथ अनुभवी कर्मियों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। शिविर में दोपहर एक बजे तक 300 यूनिट से अधिक रक्तदान हो चुका था। शिविर में रक्तदान के लिए दो दर्जन से अधिक बैड लगाए गए थे। शिविर में रक्तदाताओं की हौंसला अफजाई के लिए पधारने वाले विशिष्ट अतिथियों में पूर्व सांसद सुभाष बहेड़िया, पूर्व मंत्री रामलाल जाट, नगर परिषद के पूर्व सभापति ओम नराणीवाल, राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष योगेन्द्रसिंह कटार, उद्योगपति पवन बेसवाल, तरूण दवे, अशोक खेराजानी, मुकेश अजमेरा, राजीव  शर्मा, राधेश्याम सोमानी, राजू मेलाना आदि शामिल थे। अतिथियों का स्वागत मजदूर संघ के अध्यक्ष पन्नालाल चौधरी एवं पदाधिकारियों ने किया। मजदूर संघ के उपाध्यक्ष नंदलाल माली ने बताया कि रक्तदान संग्रह के लिए पांच ब्लड बैंक महात्मा गांधी चिकित्सालय ब्लड बैंक, रामस्नेही चिकित्सालय ब्लड बैंक, अरिहन्त चिकित्सालय ब्लड बैंक, भीलवाड़ा ब्लड बैंक व पोरवाल ब्लड बैंक की टीम शिविर में मौजूद रही। रक्तदान करने वालों में केन्द्र सरकार के वित्त विभाग जयपुर के नरसिंह प्रजापत व भीलवाड़ा श्रम विभाग के निरीक्षक आशीष यादव, पूर्व महापौर राकेश पाठक ओर मजदूर संघ के उपाध्यक्ष नंदलाल माली, लघु उद्योग भारती से महेश हुरकट, संजीव चिरानिया, ललित पोरवाल, उद्योगपति राजू पोरवाल भी शामिल थे। शिविर में मोहन चौधरी जैसे रक्तदाता भी थे जिन्होंने 22वीं बार रक्तदान किया तो जैसे पहली बार रक्तदान करने वाले युवा धमेंद्र प्रजापत, महिला रक्तदाता पूजा माली भी शामिल थे। मजदूर संघ के अध्यक्ष पन्नालाल चौधरी ने बताया की इस दौरान भीलवाड़ा मजदूर संघ (टेक्सटाइल लेबर) द्वारा नेत्र जांच शिविर का भी आयोजन किया गया। शिविर में रामस्नेही चिकित्सालय की नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रतिष्ठा छीपा एवं उनकी टीम ने जांच की। श्रम विभाग की टीम ने मौजूद रहकर श्रमिकों के ई-श्रमिक कार्ड बनाने का कार्य भी किया। चौधरी ने कहा कि रक्तदान एक महादान है, जिससे जरूरतमंद मरीजों की जान बचाई जा सकती है। शिविर को सफल बनाने में मजदूर संघ के सचिव विक्रम सिंह, सह सचिव राजूराम जाट, कोषाध्यक्ष सुखराम प्रजापत, कार्यकारिणी सदस्य भंवरलाल सारण, दिनेश कुमार पाराशर, गजेन्द्रसिंह, रामेश्वर कुमावत, भंवरलाल मंडा, रामलाल गाडरी, देवीलाल गाडरी, उदय सिंह, सोहनलाल शर्मा, शंकरलाल बिश्नोई, सोहनलाल माली, हीरालाल माली, नारायण तेली, श्यामलाल माली, राधेश्याम माली, देवीलाल सांखला, धन्नालाल माली, डालचंद माली, सुरेश दुबे, शोभालाल शर्मा, सोहन सिंह, प्यारेलाल चौधरी आदि ने भी सहयोग प्रदान किया। इस अवसर पर संघ के पदाधिकारियों ने सभी रक्तदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे सामाजिक कार्यों में सहभागिता बनाए रखने का आह्वान किया।


Uploaded Image