Image 1
Image 2
Image 3
Image 4

स्वच्छ भारत मिशन के ब्रांड एंबेसडर एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के.के. गुप्ता का नागरिक अभिनंदन


भीलवाड़ा सर्किट हाउस में सकल अग्रवाल समाज ने केके गुप्ता का किया भव्य स्वागत एवं अभिनंदन

संगठित समाज ही विकास और सेवा के नए आयाम स्थापित कर सकता है: केके गुप्ता

के.के. गुप्ता के नेतृत्व में समाज नई ऊंचाइयों की ओर बढ़ेगा: पवन खेमका

भीलवाड़ा का अग्रवाल युवा समाजहित के प्रत्येक कार्य में अग्रणी भूमिका निभाएगा: योगेश अग्रवाल

 भीलवाड़ा (पंकज पोरवाल)।
स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण एवं शहरी) राजस्थान सरकार के ब्रांड एंबेसडर तथा शहरी शिविर प्रभारी एवं दक्षिण पश्चिम राजस्थान अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के.के. गुप्ता के भीलवाड़ा आगमन पर सर्किट हाउस में सकल अग्रवाल समाज द्वारा उनका भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। समारोह में समाज के विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों ने साफा, दुपट्टा एवं स्मृति-चिन्ह भेंट कर उनका सम्मान किया। इस अवसर पर दक्षिण पश्चिम राजस्थान अग्रवाल सम्मेलन के प्रदेश महामंत्री अमित नागौरी ने कहा कि के.के. गुप्ता एवं प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश अग्रवाल के नेतृत्व में अग्रवाल समाज समाजहित, युवा विकास और महिला सशक्तीकरण के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करेगा। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि संगठन समाज को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। मीडिया प्रभारी देवेंद्र गोयल ने बताया कि के.के. गुप्ता सम्मेलन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी हैं और लंबे समय से सामाजिक सरोकारों से जुड़े हुए हैं। स्वागत समारोह में अग्रवाल समाज संपत्ति ट्रस्ट के अध्यक्ष पवन खेमका, महामंत्री मुकेश अग्रवाल, ट्रस्टी सुनील मानसिंहका, ललित अग्रवाल, जिला सम्मेलन अध्यक्ष के.के. जिंदल, पंकज अग्रवाल, पुखराज अग्रवाल, सत्यनारायण अग्रवाल (दूड़िया), अमित अग्रवाल एवं विकास अग्रवाल सहित अनेक पदाधिकारियों ने साफा एवं दुपट्टा पहनाकर उनका अभिनंदन किया। साथ ही महिला अग्रवाल सम्मेलन की ओर से प्रदेश अध्यक्ष रूपा परसरामपुरिया, प्रदेश महामंत्री नूतन सिंगला, रश्मि गर्ग, आशा निमोदिया एवं अनीता नागौरी ने पगड़ी, दुपट्टा और स्मृति-चिन्ह भेंट कर के.के. गुप्ता का सम्मान किया। अग्रवाल नवयुवक मंडल के अध्यक्ष योगेश अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा कि किसी भी समाज की उन्नति युवाओं की सक्रिय भागीदारी के बिना संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि भीलवाड़ा का अग्रवाल युवा समाजहित के प्रत्येक कार्य में अग्रणी भूमिका निभाएगा। इस दौरान मंडल के सचिव वेंकटेश गोयल, धीरज अग्रवाल, पवन अग्रवाल, कृष्ण गोपाल मंगल सहित अन्य युवाओं ने भी के.के. गुप्ता का स्वागत किया। अपने उद्बोधन में के.के. गुप्ता ने समाज को एकजुट होकर आगे बढ़ने का संदेश देते हुए कहा कि सभी अग्रवाल बंधु कंधे से कंधा मिलाकर समाज और राष्ट्रहित में कार्य करें। उन्होंने वरिष्ठ समाजजनों के अनुभव एवं मार्गदर्शन का लाभ लेने तथा युवाओं को सामाजिक दायित्वों और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि संगठित समाज ही विकास और सेवा के नए आयाम स्थापित कर सकता है। समारोह के अंत में अग्रवाल समाज संपत्ति ट्रस्ट के अध्यक्ष पवन खेमका एवं महामंत्री मुकेश अग्रवाल ने के.के. गुप्ता की कार्यशैली और समाज सेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता की सराहना करते हुए कहा कि उनके जैसे अनुभवी एवं प्रेरणादायी नेतृत्व के मार्गदर्शन में समाज निश्चित रूप से नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा। समारोह में समाज के अनेक गणमान्य नागरिक एवं विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
 



Uploaded Image Uploaded Image