सलीमाबाद गौशाला में महिलाओं ने सेवा कार्य कर गौमाता को खिलाई लापसी और चारा, लिया सेवा का संकल्प
भीलवाड़ा (पंकज पोरवाल)। सामाजिक सरोकारों के साथ जीवमात्र के प्रति संवेदना और सेवा भाव को साकार करते हुए अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला समिति की महिलाओं ने गौसेवा की अनूठी मिसाल पेश की। समिति की ओर से सलीमाबाद स्थित गौशाला में लापसी एवं हरे चारे की सेवा कर गौमाता के प्रति श्रद्धा और समर्पण व्यक्त किया गया। इस दौरान समिति की महिला सदस्यों ने गौमाता को लापसी खिलाकर एवं चारे की व्यवस्था कर सेवा का पुण्य लाभ लिया। कार्यक्रम में समिति अध्यक्ष मधु लढा, कोषाध्यक्ष उषा सोनी, सेवा संस्कार प्रमुख पुष्पा मुंदड़ा सहित सुमित्रा झंवर, इंदिरा गगरानी, विजयलक्ष्मी लढा, पुष्पा गगरानी एवं सुमन मुंदड़ा उपस्थित रहीं। इस अवसर पर महिलाओं ने कहा कि गौमाता की सेवा, उनके लिए पौष्टिक आहार एवं चारे की व्यवस्था करना पुण्य और सौभाग्य का कार्य है। गौसेवा भारतीय संस्कृति, परंपरा और संस्कारों का अभिन्न अंग है। ऐसे सेवा कार्यों से समाज में करुणा, मानवता और जीवदया की भावना मजबूत होती है। समिति सदस्यों ने भविष्य में भी गौसेवा एवं संरक्षण से जुड़े कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने का संकल्प लिया।



Social Plugin