Image 1
Image 2
Image 3
Image 4

अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला संगठन शाखा द्वारा परिंडों का वितरण, जीवों के संरक्षण का संदेश

 

गर्मी के मौसम में पक्षियों की प्यास बुझाने के लिए किया सराहनीय प्रयास, तुलसी, नीम आंवला सहित अन्य पौधों का किया वितरण

 

भीलवाड़ा (पंकज पोरवाल) गर्मी के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला संगठन शाखा द्वारा परिंडों (पानी के बर्तन) का वितरण किया गया। इस पहल का उद्देश्य गर्मी के मौसम में प्यास से परेशान पक्षियों को राहत प्रदान करना और आमजन को जीव-जंतुओं के प्रति संवेदनशील बनाना है। अध्यक्ष मधु लढा सचिव अनुपमा मंत्री ने पक्षियों के लिए दाना पानी की व्यवस्था सुचारू रूप से रहे यह सुनिश्चित किया। कार्यक्रम में 18 परिंडो का वितरण किया गया और लोगों से अपील की कि वे अपने घरों, छतों और सार्वजनिक स्थानों पर इन्हें लगाकर नियमित रूप से पानी भरें। उन्होंने बताया कि भीषण गर्मी में पक्षियों के लिए पानी की उपलब्धता कम हो जाती है, जिससे उनकी जान पर बन आती है। शाखा संपादक सुमन असावा ने बताया कि परिंडो के साथ पौधारोपण को बढ़ावा देने के लिए मोगरा, अश्वगंधा, तुलसी, नीम आंवला आदि के पौधे का वितरण किया गया। इस अवसर पर शाखा की पदाधिकारियों ने कहा कि यह छोटा सा प्रयास पर्यावरण संरक्षण और जीवों के प्रति दया भाव को बढ़ावा देता है। उन्होंने सभी से इस मुहिम में जुड़ने और अधिक से अधिक परिंडे लगाने का आग्रह किया। इस पुण्य कार्य में रेणु कोगटा, वसुधा शाखा अध्यक्ष प्रेमलता जागेटिया, मंजू बांगड, स्नेहलता पटवारी, मंजू दरक, सरोज समदानी, रेखा नुवाल, उषा सोमानी, जतन हिंगड़, सीमा बिडला, सुमित्रा झंवर, मधु हिंगड़, आशा माहेश्वरी, शिखा सोमानी, अशोक सोमानी आदि सदस्याएं उपस्थित रही। और उन्होंने इस पहल को आगे भी जारी रखने का संकल्प लिया।      
Uploaded Image