Image 1
Image 2
Image 3
Image 4

भारत विकास परिषद आजाद शाखा के नौ दिवसीय कला अभिरुचि शिविर का भव्य समापन

 

शिविर में बच्चों को डांस, कुकिंग, स्पोकन इंग्लिश, पर्सनैलिटी डेवलपमेंट और गरबा जैसी विभिन्न विधाओं का दिया प्रशिक्षण

 

भीलवाड़ा (पंकज पोरवाल)। भारत विकास परिषद, राजस्थान मध्य प्रांत की श्चंद्रशेखर आजादश् शाखा द्वारा आयोजित नौ दिवसीय कला अभिरुचि शिविर का डॉन बोस्को एकेडमी में हर्षाेल्लास के साथ समापन हुआ। इस शिविर में कुल 145 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी प्रतिभा को निखारा। नौ दिनों तक चले इस शिविर में बच्चों को डांस, कुकिंग, स्पोकन इंग्लिश, पर्सनैलिटी डेवलपमेंट और गरबा जैसी विभिन्न विधाओं का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षकों ने बच्चों के कौशल को तराशने के साथ-साथ उनके आत्मविश्वास को बढ़ाने पर विशेष जोर दियज्ञं समापन समारोह का मुख्य आकर्षण जादूगर नरेश का शो रहा। उन्होंने अपने हैरतअंगेज कारनामों और विभिन्न प्रकार के जादू के खेलों से बच्चों और परिषद के सभी सदस्यों को मंत्रमुग्ध कर दिया। जादू के माध्यम से मनोरंजन के साथ-साथ सभी उपस्थित सदस्यों का ज्ञानवर्धन और संवर्धन भी किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि प्रांतीय अध्यक्ष राधेश्याम सोमानी थे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में शहर समन्वयक रजनीकान्त आचार्य उपस्थित रहे। अतिथियों ने शिविर की सफलता के लिए शाखा सदस्यों की सराहना की और बच्चों को निरंतर सीखते रहने के लिए प्रेरित किया। मंच संचालन भारती मोदानी और प्रशांत खटोड़ ने किया। शिविर को सफल बनाने मातृशक्ति में निशा बाहेती, संगीता जागेटिया, वर्षा बजाज, मीनू सोमानी, हितिका झंवर, नीतू हेड़ा रिंकू सोमानी, मीनाक्षी आचार्य, सीमा कोठारी, रेखा शर्मा, रेखा सोमानी, मधु राठी, कल्पना सोनी, विजया सोमानी, अदिति लढा, टोनिका झंवर और पुरूष सदस्यों में अजय कोठारी, राधेश्याम पोरवाल, राकेश सोमानी, प्रदीप शर्मा, अरुण बाहेती, मुकेश मोदानी, कैलाश आचार्य, अनिल बजाज, दीपक समदानी, श्याम सुंदर सोमानी, योगेश सोडानी, आशीष झंवर, योगेश हेड़ा, विष्णु समदानी, अमित सोनी, विनोद कोठारी, विनोद राठी, नवीन जागेटिया और कार्यक्रम प्रभारी जागृति चौधरी व सहप्रभारी आरती खटोड़, महिला सहभागिता संयोजिका विजयलक्ष्मी समदानी व सहसंयोजका आशा काबरा, अध्यक्ष प्रदीप चौधरी, और कोषाध्यक्ष मोहित पगारिया सहित आजाद शाखा के सभी सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

 

Uploaded Image