Image 1
Image 2
Image 3
Image 4

मनराजस्वी फेडरेशन के संरक्षक पद पर अलका का मनोनयन, रेखा बनी जिलाध्यक्ष

 

मनराजस्वी फैडरेशन की राष्ट्रीय अध्यक्ष मंजू कंवर राठौड़ ने किया भीलवाड़ा कार्यकारिणी का विस्तार

 

भीलवाड़ा (पंकज पोरवाल) शहर के सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाने वाले मनराजस्वी फैडरेशन द्वारा अपनी सांगठनिक मजबूती को देखते हुए कार्यकारिणी का विस्तार किया गया है। फैडरेशन की राष्ट्रीय अध्यक्ष मंजू कंवर राठौड़ ने भीलवाड़ा की सक्रिय समाजसेवी श्रीमती अलका गहलोत के सेवा भाव और संगठन के प्रति अटूट समर्पण को देखते हुए उन्हें फैडरेशन के श्संरक्षकश् पद पर मनोनीत किया है। गहलोत के मनोनयन की घोषणा होते ही संगठन से जुड़े कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों में खुशी की लहर दौड़ गई। राष्ट्रीय अध्यक्ष मंजू कंवर राठौड़, राष्ट्रीय सचिव विजेता कंवर एवं राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अंशुमन सिंह ने संयुक्त रूप से विश्वास व्यक्त किया कि अलका गहलोत के मार्गदर्शन और अनुभव से फैडरेशन अपनी रीति-नीति के साथ समाज सेवा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करेगा। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष रेखा निगम, जिला उपाध्यक्ष रेखा खोईवाल रेखा कोठारी दीपिका जोशी तथा शहर अध्यक्ष ममता सिन्हा ने गहलोत को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की। मनोनयन पर कार्यकारिणी सदस्य राजकुमारी सोलंकी, नबिसा पठान, हंसा निगम, प्रियंका शर्मा, उषा राघानी, तारा आचार्य, मनीषा शर्मा, चंदा सोनी, अनिता जोशी, अनिता आर्य, आशा शर्मा और चन्द कँवर सहित अन्य पदाधिकारियों ने हर्ष जताते हुए फेडरेशन की मजबूती के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।          
Uploaded Image