ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन , पूर्व रिवेन्यू मिनिस्टर का आरोप भाजपा कर रही है चंदा में वोट चोरी
भीलवाड़ा: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और गिरफ्तारी की मांग को लेकर भीलवाड़ा देहात ओर शहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को भीलवाड़ा जिला कलेक्ट्रेट के बाहर प्रदर्शन कर ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन किया इस दौरान पूर्व राजस्व मंत्री रामलाल जाट ,पीसीसी उपाध्यक्ष हगामी लाल मेवाड़ा सहित जिले के कांग्रेस के राजनेता ,पदाधिकारी व आमजन मौजूद रहे इस दौरान पूर्व राजस्व मिनिस्टर ने भाजपा व चुनाव आयोग पर चंदा व वोट चोरी के आरोप लगाए।
भीलवाड़ा शहर व देहात कांग्रेस के कार्यकर्ता हाथों में काले बैलून लेकर भीलवाड़ा कलेक्ट्रेट पहुंचे और प्रदर्शन किया उसके बाद दोपहर बाद भीलवाड़ा देहात कांग्रेस की ओर से पूर्व राजस्व मिनिस्टर और भीलवाड़ा देहात कांग्रेस जिला अध्यक्ष रामलाल जाट के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट के बाहर धरना देकर रैली के रूप में भीलवाड़ा कलेक्ट्रेट पहुंचे इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका और ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ के नारे लगाए ।
जहां प्रदेश के पूर्व राजस्व मिनिस्टर व भीलवाड़ा देहात कांग्रेस के जिला अध्यक्ष रामलाल जाट ने कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को संबोधन के दौरान चुनाव आयोग और भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि मे भी विधायक व मंत्री रहा मैंने कहीं पर भी छापे नही पटकाये हमने तो भाजपा के राजनेताओं को छुड़वाया था जिसका खामियाजा आज हम भुगत रहे हैं इनको छुड़ाना हमें नहीं चाहिए था भाजपा के बेईमान लोग हैं हम तो मदद करते क्योंकि रामराज आए भाजपा के राजनेता रामराज का नाम लेकर बेईमानी करने में लगे हुए हैं । पंचायत राज चुनाव में आज ही दृढ़ निश्चय कर लो की वोटर लिस्ट में अपना नाम चुनाव आयोग के ज्ञानेश कुमार कही काट ना दे वहीं कांग्रेस की ओर से ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन करने के बाद प्रेस से मुखातिब होते हुए पूर्व रिवेन्यू मिनिस्टर ने कहा कि चुनाव आयोग ने जिस तरह फॉर्म नंबर 6 में ऐसा काम किया जो गलत है पहले भी चुनाव आयोग टीएन शेसन रहे एक वोट भी लीगल है वह वंचित रह जाता तो मै चुनाव भी नहीं कराऊंगा ज्ञानेश कुमार ने वोट चोरी के माध्यम से सरकारे बनाई राहुल गांधी उनका विरोध कर रहे थे आज उनके ही सदस्य कह रहे हैं। चुनाव आयोग को प्रेस कॉन्फ्रेंस करनी पड़ रही चुनाव आयोग का काम हिंदुस्तान में वोटर लिस्ट नाम जुड़ने से रह न जाए। कांग्रेस पार्टी देशभर में विरोध कर रही है वही निकाय चुनाव में रामलाल जाट ने आरोप लगाते कहा कि निकाय चुनाव में पुलिस एवं प्रशासन को भाजपा ने आगे किया था उनकी मिली भगत होगी पूरा प्रशासनिक अमला प्रदेश की सरकार कैसे ना कैसे जीत जाए पारदर्शिता नाम की कोई चीज नहीं रखी प्रचार का टाइम तीन दिन था और वोट खरीदने का टाइम 7 दिन था उसी से जाहिर हो रहा है वही देहात कांग्रेस जिला अध्यक्ष में आगामी पंचायत राज चुनाव को लेकर कहा कि कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ता बब्बर शेर की तरह आमजन की सेवा में लगे हुए हैं भारतीय जनता पार्टी ने श्री राम मंदिर के नाम पर चंदा और वोट चोरी कर रही है पंचायत राज चुनाव में कांग्रेस अच्छी संख्या जीत कर जिले में परचम फहराएंगे इस दौरान पीसीसी उपाध्यक्ष हगामी लाल मेवाड़ा, राजेंद्र त्रिवेदी, नरेंद्र रेगर सहित जिले से कांग्रेस विधायक प्रत्याशी और काफी संख्या में जन प्रतिनिधि मौजूद रहे ।




Social Plugin