पीसीसी सदस्य ने पीसीसी अध्यक्ष का मांगा इस्तीफा ,तेज धूप में कांग्रेस कार्यालय के बाहर दे रहे हैं धरना
भीलवाड़ा: प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से लोकतंत्र बचाने को लेकर प्रदेश मुख्यालय पर धरना दिया जा रहा है वहीं भीलवाड़ा जिला कांग्रेस कार्यालय के गेट पर पीसीसी सदस्य पीसीसी अध्यक्ष का भीलवाड़ा नगर निगम चुनाव में सिंबल विवाद के आरोप को लेकर इस्तेफे की मांग को लेकर धरना दे रहे हैं।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से आज प्रदेश मुख्यालय पर लोकतंत्र बचाने को लेकर धरना दिया जा रहा है वहीं भीलवाड़ा जिला कांग्रेस कमेटी के गेट पर पीसीसी सदस्य मनोज पालीवाल नगर निगम चुनाव में कांग्रेस की ओर से 17 सिंबल नहीं पहुंचने के विवाद को लेकर आज अकेले चरखा चलाकर धरना दे रहे हैं जहां पीसीसी सदस्य ने पीसीसी अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा का इस्तीफा मांगा है।
जहां पीसीसी सदस्य मनोज पालीवाल ने कहा कि भीलवाड़ा नगर निगम चुनाव के समय कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कांग्रेस के 17 वार्डों की सिंबल समय पर नहीं दिए वहीं महापौर प्रत्याशी भी नहीं उतारा इससे साफ जाहिर होता है कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष भीलवाड़ा नगर निगम के चुनाव में कॉम्प्रोमाइज थे। कॉम्प्रोमाइज व्यक्ति प्रदेश नहीं चला सकता आने वाले समय में पंचायत राज के चुनाव प्रस्तावित है इसी तरह खेल चलता रहेगा तो कार्यकर्ताओं का मनोबल टूट जाएगा और कांग्रेस की रीढ़ की हड्डी कमजोर हो जाएगी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को न्याय मिले और एक कॉम्प्रोमाइज प्रदेश अध्यक्ष अपने पद से इस्तीफा दे इसके लिए आज में कांग्रेस कार्यालय के बाहर महात्मा गांधी के चरखे को नियमित रूप से चला कर रघुपति राघव राजा राम का जाप कर रहा हूं वही मैं मांग करता हूं कि प्रदेश अध्यक्ष अपने विवेक से प्रदेश अध्यक्ष के पद से इस्तीफा दें साथ ही कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के गृह जिले सीकर जिले में कुछ भी घटना नहीं हुई है इसका मतलब आप कॉम्प्रोमाइज है वही पीसीसी सदस्य ने भीलवाड़ा जिले के कांग्रेस राजनेताओं पर भी आरोप लगाते हुए कहा कि आज भीलवाड़ा जिले के कांग्रेस के राजनेताओं ने मुझे धमकाया है कि आज तुझे कांग्रेस पार्टी में नहीं रहने देंगे मैं उनको भी चेतावनी देता हूं कि कांग्रेस के राजनेता सत्य की आवाज को दबा नहीं सकते हैं तपती धूप मे महात्मा गांधी ने भी चरखा चला कर हिंदुस्तान को आजाद कराया वहीं पीसीसी सदस्य ने भीलवाड़ा कांग्रेस में भी भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा कि जो भ्रष्टाचार फैला हुआ उस भ्रष्टाचार को मिटाने को लेकर अपने आप की बलि भी देनी पड़ी तो पीछे नहीं हटूंगा व कांग्रेस कार्यकर्ताओं की लड़ाई को लडूंगा




Social Plugin